खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में फिर गायब मिले दर्जन भर कर्मचारी, हुआ ये एक्शन

Deoria News : तमाम प्रयासों के बावजूद देवरिया में सरकारी कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचना पसंद नहीं कर रहे। आज जनपद के भलुअनी और बरहज विकास खंड में मुख्य विकास अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही सामुदायिक शौचालय गंदा मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने आज शाम करीब 3:55 बजे भलुअनी विकास खंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि 7 कर्मी साइन करने के बाद कार्यालय में नहीं मिले। उन्होंने शाम 4:40 बजे बरहज विकास खंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यहां भी दो कर्मचारी रजिस्टर में दस्तखत करने के बावजूद कार्यालय में नहीं मिले।

स्पष्टीकरण देंगे

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इन फील्ड स्तरीय कर्मचारियों ने भ्रमण पंजिका में अपना भ्रमण अंकित नहीं कराया था। खंड विकास अधिकारी को आदेश दिया गया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों का 27 मई का वेतन भुगतान ना करें। साथ ही जो कर्मचारी निरीक्षण से पहले उपस्थित थे, लेकिन बाद में अनुपस्थित पाए गए, उनसे स्पष्टीकरण लेकर स्पष्ट आख्या भेजें।

आज का वेतन रोका

विकास खंड बरहज के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पाया कि वहां का सामुदायिक शौचालय बहुत ही गंदा था। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि राधेश्याम एवं राजेंद्र पाल को नियमित सफाई के लिए लगाया गया है। उन दोनों के खिलाफ एक्शन लेते हुए सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को दोनों कर्मचारियों का 27 मई का वेतन रोकने का आदेश दिया।

ये अनुपस्थित पाए गए –

टीए रामकरण

त्रिभुवन नाथ पांडे

अवर अभियंता राजेंद्र नाथ

रौशन सिंह

टीए सभापति मणि त्रिपाठी और

कंप्यूटर ऑपरेटर शिवेंद्र मणि त्रिपाठी शामिल हैं।

इन कर्मचारियों के हस्ताक्षर मिले –

ज्ञानेंद्र कुमार सिंह

राम सिंह राणा

मंधाता मिश्रा

अद्भुत शुक्ला

शत्रुघ्न शाही

सुनील राय

रामचंद्र यादव

उपेंद्र कुमार सिंह और

जाहिद अहमद के हस्ताक्षर मिले। लेकिन जांच के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित इन सब से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related posts

यूपी सरकार ने खोला खजाना : नगरीय सुविधाएं होंगी और बेहतर, महाकुंभ होगा महाभव्य

Laxmi Srivastava

बड़ी खबर : योगी सरकार ने करोड़ों गन्ना किसानों को दिया एक और मौका, घोषणा पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

Sunil Kumar Rai

विभाजन विभीषिका दिवस : देवरिया भाजपा ने मौन जुलूस निकाल बंटवारे के बलिदानियों को किया नमन, सांसद और विधायक ने की अगुवाई

Sunil Kumar Rai

डीएम का सख्त आदेश : 15 नवंबर तक हर हाल में सड़कें हों गड्ढा मुक्त, लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

5 मार्च से मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न : यूपी के इन जिलों में बाजरा का वितरण कराएगी सरकार

Swapnil Yadav

Farmers Protest : 25 मई को यमुना प्राधिकरण का घेराव करेंगे हजारों किसान, अफसरों की संपत्ति की जांच की उठी मांग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!