खबरेंदेवरिया

देवरिया : डीएम ने निवासियों से बड़ी अपील की, सड़क हादसों से बचाव के बताए उपाय

यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें: डीएम

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर बाइक रैली को किया रवाना

हेलमेट और सीटबेल्ट का करें प्रयोग

ओवर स्पीडिंग और स्टंट से करें परहेज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। जिम्मेदार बनें और सुरक्षित रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रतिवर्ष सैकड़ों व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाती है। थोड़ी सी सावधानी बरत कर हम लोगों की जिंदगी को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त दो पहिया वाहन चालक एवं सवारी बीआईएस मार्क हेलमेट अवश्य पहनें।

संभावना बन जाती है

उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन चालक और सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। सड़क पर स्टंट बिल्कुल न करें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और ओवरस्पीडिंग बिल्कुल न करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। इससे अनावश्यक ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने की संभावना बन जाती है।

सुरक्षित रखा जा सकता है

डीएम ने पैदल यात्रियों से अनुरोध किया कि सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलें। स्टॉप लाइन पर रुकें और जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें। स्कूली बच्चे निर्धारित बस स्टॉप से ही चढ़े व उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधानी से आगे बढ़ें। इससे दुर्घटना को रोका जा सकता है। डीएम ने कहा कि जिंदगी व्यक्ति और उसके परिजनों के लिए अनमोल है, यातायात नियमों का पालन करके इसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

मदद के लिए डायल करें 1033 या 112 या 1800-1800-151

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करनी चाहिए। राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India) का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 112 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1033 नंबर डायल करते ही हाइवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं और आवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं। 1033 नंबर की मॉनिटरिंग एनएचएआई के उच्चस्तरीय अधिकारी करते हैं। इसके अतिरिक्त 1800-1800-151 डायल करके भी सड़क सुरक्षा में घायल व्यक्ति को सहायता पहुंचायी जा सकती है।

गुड सेमेरिटनों को करें प्रोत्साहित: डीएम

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति (गुड समेरिटन) को सड़क सुरक्षा कोष से 5000 प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। गुड सेमेरिटन को सरकार एवं विभिन्न संस्थाएं समय-समय पर सम्मानित भी करती हैं। डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

Related posts

Deoria News : फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा तो 1533 पर करें शिकायत, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अभ्युदय योजना के लिए 5 फरवरी से करें आवेदन : अप्रैल से शुरू होंगे क्लास, पढ़ें स्कीम से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का तबादला, अखंड प्रताप सिंह बने नए डीएम

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 7 साल में नहीं तैयार हो सका भवानी छापर आईटीआई, युवा बोले- शायद अगली पीढ़ी यहां पढ़ सके

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण : गलत सेंटर ले जाने पर तहसीलदार को नोटिस, जानें कैसे हुई चूक

Rajeev Singh

यूपी के हर परिवार के लिए अनिवार्य हुआ फैमिली आईडी : इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!