खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : देवरिया में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना फैलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जिले के खामपार के केहूनिया गांव के पास एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला था। आसपास के गांव के लोगों ने शव लटकता देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। धीरे-धीरे यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। हर तरफ सिर्फ इस घटना की चर्चा है।

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें साफ हो सकेंगी। स्थानीय पुलिस मृतक के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

Related posts

देवरिया पुलिस की एडवाइजरी : बच्चा चोरी की अफवाह पर बेकसूरों को पीट कर न बनें वीर, पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, महुआडीह और बरियारपुर थाना के संबंध में दिए यह आदेश

Abhishek Kumar Rai

मेंटर बने सीडीओ रवींद्र कुमार : देवरिया के हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स को किया सम्मानित, दिए सफलता के मंत्र

Abhishek Kumar Rai

बजट में मेडिकल सेक्टर को 20 हजार करोड़ से अधिक का तोहफा : स्वास्थ्य सुविधाओं-इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी और रफ्तार

Laxmi Srivastava

लापरवाही : एक साल में नहीं अपडेट हो पाई पुलिस और देवरिया प्रशासन की वेबसाइट, मिल रही अधूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

चीनी उद्योग को मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री योगी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!