खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में 477000 किसानों का रिकॉर्ड बनेगा, डीएम ने दी 30 जुलाई तक डेडलाइन

-पीएम किसान निधि योजनान्तर्गत किसानों के भूलेख के अंकन के लिए कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण
-477000 किसानों का भूलेख का अंकन तहसील के माध्यम से 30 जुलाई 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है निर्धारित

Deoria News : पीएम किसान निधि योजनान्तर्गत जनपद के 477000 किसानों के भूलेख का अंकन तहसील के माध्यम से 30 जुलाई 2022 तक पूर्ण किया जाना है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश के क्रम में तहसील सदर में उप कृषि निदेशक एवं उप जिलाधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रूप से कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के लेखपालों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार से तहसील रूद्रपुर में जिला कृषि अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण दिया गया
तहसील बरहज में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर एवं उप जिलाधिकारी, बरहज तहसील सलेमपुर में उप जिलाधिकारी एवं अवर अभियन्ता, कृषि द्वारा तथा तहसील भाटपाररानी में उप जिलाधिकारी एवं कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

अंकित कराया जायेगा
प्रशिक्षण के दौरान सम्बन्धित तहसील के लेखपालों को कृषि विभाग द्वारा कृषकों की हार्ड कापी उपलब्ध करायी गयी है। उपलब्ध करायी गयी हार्ड कापी में रिक्त स्थानों में कृषकों के बैंक खाते, खतौनी संख्या एवं म्यूटेशन के प्रकार व तिथि का अंकन करने के साथ-साथ कृषकों के मृतक होने, भूमिहीन अथवा अन्य प्रकार से अपात्र होने की दशा को भी अंकित कराया जायेगा।

अपलोड किया जायेगा
हाई कापी में सूचनाएं तैयार होने के बाद इसकी एक्सेल शीट पर त्रुटिरहित फीडिंग कराया जायेगा। फिर तहसील की लॉगिन से एक्सेल शीट को अपलोड किया जायेगा। ऐसे किसानों जिनके राजस्व ग्राम मिसमैच हैं, उनकी सूची अलग से तैयार कर समन्वय बैठक स्थापित कर निस्तारण कराया जायेगा।

कठोर कार्रवाई की जायेगी
इस के लिए समय सारणी निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिये गये हैं कि इस कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जाए। अन्यथा की स्थिति में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

डीएम और एसपी का सख्त आदेश : जनसमस्याओं के निस्तारण में न हो लापरवाही, पुलिस-प्रशासन मिल कर प्राथमिकता से निपटाएं मामले

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : ना ही किसी का राशन कार्ड वापस होगा ना वसूली होगी, पात्रता की पुरानी शर्तें रहेंगी लागू, जानें

Sunil Kumar Rai

देवरिया : जागरुकता शिविर में लोगों ने जाना जैम बनाने का तरीका, एक्सपर्ट ने किसानों को दी ये सलाह

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : बिहार में मिला देवरिया का अपहृत व्यवसायी, सिवान में मिली थी आखिरी लोकेशन

Sunil Kumar Rai

डीएम ने देवरिया के बांधों का लिया जायजा : इन गांवों में एफपीओ के गठन पर दिया जोर, जानें क्यों

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के 100 शोधार्थियों से किया संवाद : दी ये सीख, पढ़ें यूपी के आकांक्षात्मक ब्लॉक का हाल 

Shweta Sharma
error: Content is protected !!