उत्तर प्रदेशखबरें

Social Media : सपा नेता पूर्णेंदु तिवारी की फेसबुक आईडी हैक, वीडियो जारी कर दी ये जानकारी

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और देवरिया जिले की बरहज सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्णेन्दु तिवारी (Purendu Tiwari) की फेसबुक आईडी साइबर अपराधियों ने हैक कर ली है। पूर्णेंदु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी साइबर क्राइम हजरतगंज लखनऊ को शिकायती पत्र भी भेजा है।

विपक्षियों की साजिश है

वीडियो में पूर्णेंदु तिवारी ने कहा है कि शरारती तत्वों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। हैकर उनकी आईडी पर अनर्गल-भ्रामक पोस्ट और स्टोरी लगा रहे हैं। उन्होंने इसे विपक्षियों की साजिश करार दिया और कहा कि इस तरह के कृत्यों से उनकी आवाज नहीं दवाई जा सकती।

कार्रवाई करें

लखनऊ के हजरतगंज साइबर थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में सपा नेता ने कहा है कि वह बरहज विधानसभा से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हैं। कुछ अराजक तत्वों ने मेरी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है और इस पर गलत पोस्ट लगा रहे हैं। कृपया मेरी फेसबुक आईडी को तत्काल प्रभाव से बंद कराएं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का कष्ट करें।

Related posts

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद : सीएम योगी को दिया धन्यवाद

Satyendra Kr Vishwakarma

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को बड़ा तौहफा : बोनस देगी योगी सरकार, पुरानी प्रणाली के पेंशनधारकों को भी मिलेगा लाभ  

Sunil Kumar Rai

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान – डीएम

Sunil Kumar Rai

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जनता को सौंपी ये सड़क : हजारों लोगों को मिलेगी सहूलियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!