खबरेंदेवरिया

Deoria News : श्रावस्ती में काम करेंगी देवरिया की 12 आईसीआरपी टीमें, जानें वजह

Deoria News : देवरिया से 12 आईसीआरपी टीमें श्रावस्ती जिले के विकास के लिए काम करेंगी। जिले के मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। इन टीमों को उन्होंने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत मिशन निदेशालय ने श्रावस्ती जनपद में देवरिया से आईसीआरपी भेजने के लिए कहा था। उनके निर्देश पर विकास खंड गौरी बाजार, भाटपार रानी और भागलपुर की 12 आईसीआरपी की आंतरिक सामुदायिक संसाधन व्यक्ति टीमों को तैयार कर बस से श्रावस्ती भेजा गया।

नोडल नियुक्त किया गया

विकासखंड गौरी बाजार के ब्लॉक मिशन प्रबंधक लियाकत अहमद को इन टीमों का नोडल नियुक्त किया गया है। वह इन टीमों को बस से श्रावस्ती पहुंचाएंगे। टीमों को रवाना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आप सब श्रावस्ती में कोविड नियमों का पालन करते हुए पूर्ण मनोयोग और इच्छाशक्ति से स्वयं सहायता समूह का गठन करें।

ये अधिकारी रहे मौजूद

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए हर आईसीआरपी महिला को मानदेय के रूप में ₹500 प्रतिदिन मिलेंगे। इससे महिलाओं को अच्छी आए होगी। इस मौके पर उपायुक्त स्वरोजगार देवरिया विजय शंकर राय, जिला विकास अधिकारी देवरिया श्रवण कुमार राय, मिशन प्रबंधक कुमार गौरव और लेखाकार सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related posts

एक्शन : यूपी बोर्ड परीक्षा के जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, पुलिस ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की सख्ती : इंदुपुर-2 स्कूल स्टॉफ को नोटिस, इन प्रोजेक्ट के ठेकेदार और कार्यदायी संस्था पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

Deoria News : अचानक जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण करने पहुंची विधिक सचिव, दिया ये फीडबैक

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : जल जीवन मिशन में पिछड़ी दो फर्म को नोटिस, सीडीओ ने इन अफसरों से भी मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 29 जनवरी को चलेगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान : हर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा टीका

Rajeev Singh
error: Content is protected !!