खबरेंनोएडा-एनसीआर

Noida News : पैन ओएसिस के निवासियों ने लगातार दूसरे दिन दिया धरना, बातचीत से बचता रहा बिल्डर

Noida News : पैन ओएसिस सोसायटी (Pan Oasis Society) के निवासियों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बिल्डर के खिलाफ धरना दिया। निवासी शनिवार से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। खरीदार बिल्डर से एओए (AOA) गठन की मांग कर रहे हैं।

विरोध-प्रदर्शन में बुजुर्ग और महिला निवासी भी शामिल हुईं। सब ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके बिल्डर तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। बिल्डर आज दूसरे दिन भी धरनारत निवासियों से बातचीत करने के लिए राजी नहीं हुआ और कोई न कोई बहाना बना कर बचता रहा।

नहीं गठित कर रहा एओए
बताते चलें कि पैन ओएसिस सोसायटी सेक्टर 70 के निवासी शनिवार से बिल्डर से एओए (AOA) गठन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि उनकी सोसाइटी में कानूनी रूप से AOA कई साल पहले गठित हो जाना चाहिये था, परंतु बार-बार लेटर भेजने और यूपी रेरा (RERA) का आदेश पारित होने के बाद भी बिल्डर AOA का गठन नहीं कर रहा है।

2 हजार फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी
साथ ही बिल्डर पर नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) का 260 करोड़ रुपया बकाया है, जिस कारण 2000 लोगों की रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है। मेंटेनेंस और सेक्योरिटी का बुरा हाल है। इस कारण अब सोसाइटी के लोग AOA गठित कर प्रबंधन अपने हाथ में लेना चाहते हैं। लेकिन बिल्डर या नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जोरदार स्वागत, विपक्षी दलों को जम कर घेरा

Abhishek Kumar Rai

बच्चों की दीपावली : आरएल एकेडेमी के छात्रों ने मर्यादा पुरुषोत्तम को रंगोली में उकेरा, सेंट जॉन स्कूल में हुई प्रतियोगिता

Rajeev Singh

‘ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूरी बनाएं जनप्रतिनिधि,’ सीएम योगी ने किया विधायकों का मार्गदर्शन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : मदरसों में बदलेगा पाठ्यक्रम, सीएम योगी ने दिए महत्वपूर्ण आदेश, जानें

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 9 नवंबर से अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!