खबरेंदेवरिया

एक विवाह ऐसा भी : मंगलसूत्र नहीं मिलने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, गौरी बाजार पुलिस ने ऐसे कराई शादी

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना (Gauri Bazar Thana) क्षेत्र में दुल्हन को मंगलसूत्र नहीं मिला, तो उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इससे शादी की शहनाई नीरस हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बाराती देर रात को ही लौट गए।

गौरी बाजार के थाना प्रभारी को मामले की जानकारी मिली। वह तत्काल लड़की के घर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाया, तब कहीं जाकर दुल्हा-दुल्हन शादी के लिए राजी हुए। जो सामान दूल्हे के घर गया था, उसे वापस मंगाया गया। सुबह मंगलसूत्र खरीदवाकर पुलिस ने शादी की रस्म पूरी कराई। प्रभारी निरीक्षक ने खुद दुल्हन को मोबाइल गिफ्ट दिया।

रविवार को आई थी बारात

जानकारी के मुताबिक प्रकरण गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी फुलवरिया गांव का है। यहां रहने वाले हरेराम यादव ने अपनी पुत्री अदिति यादव की शादी गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के माईधिया पोखरी लक्ष्मणपुर गांव के श्रीनिवास यादव के पुत्र संजय यादव के साथ तय की थी। 15 मई को विवाह संपन्न होना था। देर शाम को चौरीचौरा से बारात गौरी बाजार के बाकी फुलवरिया गांव पहुंची।

हंगामा शुरू हो गया

रस्म-रिवाज के साथ विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। मामला तब बिगड़ गया, जब लड़की को यह पता चला कि लड़के वाले जेवर में मंगलसूत्र नहीं लाए हैं। जब इसकी जानकारी दुल्हन को हुई, तो उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके चलते दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख बाराती वापस चले गए। दुलहन के परिजन और सगे-संबंधी दूल्हे को रोक कर शादी में खर्च हुए पैसे मांगने लगे।

पुलिस को जानकारी मिली

किसी ने इस पूरे मामले की जानकारी गौरी बाजार के थानेदार विपिन मलिक को दी। वह रात के 11 बजे पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई गई। समझाने में पूरी रात गुजर गई, तब कहीं जाकर दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हुए। थानेदार ने वर पक्ष से मंगलसूत्र लाने के लिए कहा। सोमवार की सुबह लड़के वाले मंगलसूत्र खरीदकर शादी का अन्य सामान वापस लेकर गांव पहुंचे। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई।

इलाके में हो रही चर्चा

इलाके में लोग इस शादी की चर्चा कर रहे हैं। साथ ही लोग गौरी बाजार के थानाध्यक्ष की अच्छाई और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने दोनों पक्षों को मनाने में सफलता हासिल की और शादी हो सकी।

Related posts

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर देवरिया भाजपा ने किया याद : सलेमपुर में मनाया जन्मदिन

Satyendra Kr Vishwakarma

अचानक विशुनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे सीडीओ : बच्चों को बांटी सामग्री, सेंटर पर मिलीं ये कमियां

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur News : सीएम योगी ने जिले को जल से जहाज तक की दी सौगात, छात्रों को बांटे टेबलेट और स्मार्टफोन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 30 अगस्त तक मांगी आपत्ति

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने समाधान दिवस में निपटाए प्रकरण, दिए ये आदेश  

Harindra Kumar Rai

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!