खबरेंदेवरिया

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 30 अगस्त तक मांगी आपत्ति

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार सायं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों के संभाजन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

30 अगस्त कर दर्ज कराएं

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का निर्धारण करते समय सभी निर्धारित मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है। यदि किसी राजनीतिक दल को मतदान स्थलों एवं मतदान केंद्रों के संबंध में किसी भी तरह की आपत्ति हो तो उसे 30 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। आगामी 2 सितंबर को जनप्रतिनिधियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर शिकायत एवं सुझावों के निस्तारण के पश्चात सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये हुए शामिल

बैठक में एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, एएसडीएम महेंद्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद, एसडीएम अरुण कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, जिला सचिव सपा अशोक कुमार यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जयदीप त्रिपाठी, बसपा से नितीश कुमार सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

Operation AAHT : आरपीएफ ने ऑपरेशन आहट चला कर 183 नाबालिगों को बचाया, 47 मानव तस्कर पकड़े गए, जानें कैसे मिली कामयाबी

Abhishek Kumar Rai

Lok Adalat : देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 47 हजार से ज्यादा वाद, जनपद न्यायाधीश ने दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

यूपी : अफसरों ने सीएम योगी को सौंपी ये खास ट्रॉफी, मुख्यमंत्री ने जनता को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

पल्स पोलियो अभियान को लेकर बनी योजना : शत प्रतिशत खुराक दिलाने वाले ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित, हेल्थ केयर वर्कर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Shweta Sharma

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी बना ई-स्पोर्ट्स पॉलिसी वाला पहला राज्य : खेल विभाग साधेगा बड़े लक्ष्य, जानें सरकार का पूरा प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!