खबरेंनोएडा-एनसीआर

नियुक्ति : किसान एकता संघ ने शौकत अली को यूपी अध्यक्ष बनाया, संगठन में इन लोगों का बढ़ा कद

Greater Noida News : किसान एकता संघ (Kisan Ekta Sangh) की बैठक ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित बशीर मार्केट में रविवार, 15 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एनपीसीएल कार्यालय (NPCL Office) पर 17 मई को होने वाले धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। संघ ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

बैठक में शामिल संगठन के राष्ट्रीय  मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया है। इसमें शौकत अली चेची को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रधान को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। संगठन ने पवन भाटी एडवोकेट पतलाखेडा को जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ मनोनीत किया है।

शपथ दिलाई गई

नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान हित व संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सोरन प्रधान, श्री कृष्ण बैसला, वनीश प्रधान, रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, सतीश कनारसी, अरविंद सैकेटरी, मनीष बीडीसी, राकेश चौधरी, उमेद एडवोकेट, सुमित चपरगढ, सहदेव चोटी वाला, पप्पे नागर, रवि नागर, उमर प्रधान, मनीष भाटी, कपिल भाटी, डॉ जाफर खान, अमित नागर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति : योगी सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी कृषकों की आय, ग्रामीण क्षेत्र में होगा निवेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में नदी में डूबने से 5 की मौत, दो बच्चे शामिल, सीएम योगी ने जताया शोक

Abhishek Kumar Rai

‘विवाद के वक्त वह घर पर थे,’ धनेश यादव की पत्नी ने अमित शाह को बताई सच्चाई, ये मांग की

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने देखा मॉडल प्रिजन एक्ट-2023 का प्रेजेंटेशन : दिया ओपन जेल का सुझाव, जानें क्या होंगे सुधार

Rajeev Singh

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एक थानाध्यक्ष निलंबित

Sunil Kumar Rai

अब अयोध्या में मिलेगा क्रूज और हाउसबोट का आनंद : अक्टूबर से शुरू होगा सफर, होंगी ये खासियत

Rajeev Singh
error: Content is protected !!