अंतरराष्ट्रीयखबरें

Andrew Symonds dies : आस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

Australia News : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और दो बार के विश्व कप विजेता एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की शनिवार रात एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना के वक्त सायमंड्स अपने गृह राज्य क्वींसलैंड में टाउन्सविले में अकेले सफर कर रहे थे। पुलिस ने पुष्टि की कि एक 46 वर्षीय पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर वह कार ड्राइव कर रहे थे।” जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवा ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन चोटों से  उनका निधन हो गया। फोरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है।

शानदार बल्लेबाजी की

साइमंड्स ने अपने देश के लिए 26 टेस्ट मैचों में 40.61 की औसत से रन बनाए। उन्होंने 198 एकदिवसीय मैचों में 6 शतक और 30 अर्धशतक बनाए। साथ ही अपनी आसान ऑफ स्पिन और मध्यम गति की गेंदबाजी से 133 विकेट झटके।

भारत को हराया

साल 2003 के विश्व कप में साइमंड्स ने अपनी सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में जोहान्सबर्ग में नाबाद 143 रनों की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को नाबाद रहने और एकतरफा फाइनल में भारत को हराने में मदद की।

8 विकेट लिए

तेजतर्रार दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप में विजयी विश्व कप टीम का भी हिस्सा था। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 T-20 मैच भी खेले, जिसमें 337 रन बनाने के साथ 8 विकेट लिए।

दोहरा झटका लगा

मार्च में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से चैंपियन लेग स्पिनर शेन वार्न के निधन के बाद 2022 में एक और खिलाड़ी की मौत ने खेल प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है। पूर्व विकेटकीपर रॉड मार्श का भी इस साल की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Related posts

Deoria News : उसरा बाजार में खुलेगी बैंक ब्रांच, जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

एसडीएम सौरभ सिंह ने ली क्लास : UPSC Exam की तैयारी के दिए टिप्स, सिखाए टाइम मैनेजमेंट के गुर

Shweta Sharma

चाय और कॉफी का सेवन करें बंद : सीएमओ ने बताए हीट वेव के लक्षण और बचाव के उपाय, जानें और बरतें एहतियात

Abhishek Kumar Rai

कुशीनगर में कयामत : टॉफी खाने से 4 मासूमों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

संस्कृति पर्व की व्यस्तता में भी जारी रही जनसेवा की परंपरा : सीएम ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!