उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए गए डीजीपी मुकुल गोयल, नए डीजीपी की रेस में ये अफसर

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के डीजीपी मुकुल गोयल को उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटा दिया है। उन्हें यूपी का डीजीपी बने 11 महीने ही हुए थे। सरकार के इस फैसले के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

सरकार ने कहा है कि मुकुल गोयल अपने काम में रुचि नहीं ले रहे थे। जनपदीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों से उनका तालमेल बेहतर नहीं था। साथ ही उन पर लापरवाही के भी आरोप लग रहे थे। यहां तक कि महकमे के अफसरों ने भी उनके खिलाफ सीएम को शिकायत दी थी।

असफल रहे थे

सूत्रों का कहना है कि डीजीपी मीटिंग में भी कम शामिल होते थे। इसके अलावा भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने में वह नाकाम रहे। गोयल पर छुट्टी पर रहते हुए अपनी छुट्टी बढ़ाते रहे। साथ ही वह अपराध रोकने में असफल रहे। इन अनेकानेक वजहों से सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया है।

इन्हें भी हटाया गया था

कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए जाने वालों में सिर्फ मुकुल गोयल शामिल नहीं है। इससे पहले साल 2017 में जावीद अहमद को भी सरकार ने कार्यकाल पूरा होने से पहले हटा दिया था। साल 2013 में अखिलेश सरकार ने अंबरीश शर्मा को डीजीपी पद से हटा दिया था। 1 साल पहले 2012 में बृजलाल को भी यूपी डीजीपी के पद से कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया था।

इन नामों पर चर्चा शुरू

मुकुल गोयल की विदाई के बाद से नए डीजीपी के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक डीजी इंटेलिजेंस डीके चौहान, डीजी टेक्निकल आरके विश्वकर्मा और डीजी सीबीसीआईडी जीएल मीणा का नाम रेस में सबसे आगे है।

Related posts

यूपी : सीएम ने माइन मित्रा पोर्टल और ऐप का किया शुभारंभ, जानें गांवों के लिए क्यों है खास

Harindra Kumar Rai

Begum Akhtar Award : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन, इन विधाओं में होगा चयन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

मौका : 7 जून को देवरिया आईटीआई में चलेगी प्लेसमेंट ड्राइव, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Sunil Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी : पुलिस ने किया 37 हजार का चालान

Satyendra Kr Vishwakarma

रोटरी क्लब देवरिया ने इन बच्चों संग मनाई होली : जमकर हुई मस्ती, एडीएम वित्त ने दिया तोहफा

Abhishek Kumar Rai

Chess Olympiad Torch Relay 2022 : सीएम योगी ने मशाल का लखनऊ में किया स्वागत, यूपी के इन जनपदों से गुजरेगी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!