उत्तर प्रदेशखबरें

Power Problem : रोस्टर के मुताबिक हर जिले को मिलेगी निर्बाध बिजली, सीएम ने की समीक्षा, जानें क्या कहा

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से प्रदेश को हर सम्भव मदद मिल रही है। खदानों से पावर प्लाण्ट तक कोयले की ढुलाई के लिए रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग का भी प्रयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री सोमवार को लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की व्यापक आवश्यकता है। प्रदेश में भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार की जाए। विभागीय मंत्री द्वारा विभागीय कार्य प्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए प्रत्येक स्तर पर व्यापक बदलाव किए जाएं।

परेशानी होती है

सीएम ने कहा कि बिजली बिल के समयबद्ध भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि सभी को समय से बिल और सही बिल दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। ओवर बिलिंग, फाल्स बिलिंग अथवा विलम्ब से बिल दिये जाने से उपभोक्ता को परेशानी होती है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग ठोस कार्ययोजना बनाए। इस के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएं।

ओटीएस लाई जाए

उन्होंने कहा कि बिजली बिल बकाये के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लायी जाए। योजना ऐसी हो, जिसमें लोगों को बकाए पर ब्याज पर छूट मिलने के साथ ही, किश्त में भुगतान की भी सुविधा दी जाए। इस सम्बन्ध में यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए।

Related posts

देवरिया के बेपरवाह कर्मचारी : कड़ी कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद गायब रहे वीएलई, दो अफसरों को नोटिस जारी  

Sunil Kumar Rai

दुःखद : देवरिया में इंजेक्शन लगवाने से युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

Sunil Kumar Rai

NCR में दमघोंटू प्रदूषण : AQI 400 पार, हाई कोर्ट ने बच्चों के आउटडोर स्पोर्ट्स पर जताई चिंता

Kajal Singh

UP Election 2022 : योगी सरकार ने इस तरह पूरे किए अन्नदाता के सपने, पूर्वांचल को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें खास रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

सीडीओ का एक्शन : तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी, ग्राम रोजगार सेवक का कटा वेतन, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

सुषमा स्वराज : विरोधी भी थे उनके मुरीद, देवरिया भाजपा ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!