उत्तर प्रदेशखबरें

बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों को बूस्टर डोज देने में तेजी लाएं : सीएम योगी

Uttar Pradesh : सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को टीका कवर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चला रही है। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण तथा वयस्कों को बूस्टर डोज लगाये जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को यहां लोक भवन में आहूत टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में अधिक केस मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग का कार्य सतत जारी रखा जाए।

193 नए मामले मिले हैं

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 193 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 159 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1621 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 96 हजार 242 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 15 लाख 11 हजार 795 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

तेजी से चल रहा अभियान

बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में बीते दिन तक 31 करोड़ 50 लाख 37 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 13 करोड़ 7 लाख 90 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 88.72 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 15 करोड़ 29 लाख 91 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

इतनी खुराक दी गई

रविवार तक 15 से 17 वर्ष उम्र वर्ग में 95.35 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 67 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष उम्र वर्ग के 53 लाख 25 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 27 लाख 97 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

Related posts

जरूरी खबर : यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का रेट लिस्ट जारी किया, जानें कितना महंगा हुआ सफर

Abhishek Kumar Rai

नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जाना देवरिया का हाल : सड़क से लेकर स्कूल और पॉवर से प्रशासनिक सुधार के लिए दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 3 अक्टूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान : डीएम ने नगर निकाय और पंचायत राज विभाग को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 100% लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलओ संतोष गुप्ता को डीएम ने किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai

समस्या : बिजली कटौती से परेशान उद्यमियों ने मुख्य अभियंता से की ये मांग, अधिकारी ने दिया ये जवाब

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी में तालाब पट्टाधारकों को मिलेगा अनुदान, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को मिली स्वीकृति

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!