उत्तर प्रदेशखबरें

डॉ भीमराव अंबेडकर अखंड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे : सीएम योगी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) असामान्य प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने चुनौतियों से रास्ता निकालकर देश को संविधान दिया। बाबा साहेब के ‘आदि से अन्त तक मैं भारतीय हूं’ के भाव ने उन्हें पूरी दुनिया में एक विशिष्ट स्थान प्रदान किया।

उन्होंने आगे कहा, “डॉ भीमराव अंबेडकर अखण्ड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की महानता में निखार तभी आता है, जब वह स्वयं के संघर्षों से अपना रास्ता बनाता है। अवसर को उपलब्धियों में बदलने वालों का दुनिया सम्मान करती है। व्यक्ति की सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को आगे बढ़ाती है।”  

योगदान देना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार, 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के क्रम में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को बाबा साहेब की जयन्ती, भगवान महावीर की जयन्ती एवं बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को अपने महापुरुषों से प्रेरणा प्राप्त कर राष्ट्र व समाज की भलाई तथा विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए।


बदल रहा है यूपी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी दूरदर्शिता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से नये भारत का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार पिछले 5 वर्षों से नये भारत के नये उत्तर प्रदेश को निर्मित कर रही है।

दशकों से फैली बीमारी से मिली निजात

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों में बड़ी ताकत होती है। देश में प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आवाज, एक ताकत है। हमारे समाज में अस्पृश्यता, शोषण, अन्याय के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 वर्षों से चली आ रही इन्सेफेलाइटिस की समस्या को राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अन्तर्विभागीय समन्वय से मात्र 5 वर्षों में नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है।


लाभ मिल रहा है

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के दायरे को बढ़ाने का कार्य किया है। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की इन योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है।

सर्व समाज का विकास हो रहा

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत ड्रोन द्वारा सर्वे कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके आवासीय घर के दस्तावेज उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के कार्यक्रमों द्वारा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।



प्रयास करना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ ही सामाजिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के सेतु भी हैं। विद्यार्थियों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान होना भी आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 देश के विकास की नई प्रेरणा है। सभी को मिलकर उत्तर प्रदेश को बाबा साहेब के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए निरन्तर प्रयास करने होंगे।

अनावरण किया

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये। बाद में उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एसआर लाखा और बाबूराम को सम्मानित किया। उन्होंने बोधिवाटिका में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।

Related posts

‘हर शिकायत का समय से हो निस्तारण’: डीएम ने सभी विभागों को दिया आदेश, एसपी संकल्प शर्मा संग की जनसुनवाई

Rajeev Singh

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

त्योहारों से पहले सीएम योगी की सख्ती : बकरीद और कांवड यात्रा की गाइडलाइन की जारी, कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

जुमला साबित हो रहे यूपी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे : रामाशीष राय

Abhishek Kumar Rai

एसडीएम सौरभ सिंह ने ली क्लास : UPSC Exam की तैयारी के दिए टिप्स, सिखाए टाइम मैनेजमेंट के गुर

Shweta Sharma

अयोध्या हनुमानगढ़ी: महेश योगी के आश्रम में संदिग्ध आग, साजिश की आशंका

Kajal Singh
error: Content is protected !!