उत्तर प्रदेश

अयोध्या हनुमानगढ़ी: महेश योगी के आश्रम में संदिग्ध आग, साजिश की आशंका

अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में स्थित स्वामी महेश योगी के गोविंदगढ़ आश्रम में आधी रात अचानक आग लग गई। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने खिड़की की ग्रिल काटकर ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई।

रामनगरी अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी पीठ के संत महेशदास उर्फ़ स्वामी महेश योगी के गोविंदगढ़ स्थित आश्रम में गुरुवार देर रात करीब 2:45 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध पाया गया है। आरोप है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत यह आग लगाई गई।

जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने आश्रम के पिछले हिस्से में लगी लोहे की जाली को काटकर कमरे के अंदर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिससे तेज लपटें उठने लगीं। घटना के समय स्वामी महेश योगी आश्रम में अकेले सो रहे थे, जबकि उनके शिष्य दूसरे हिस्से में थे। योगी ने बताया कि आग लगते समय कमरे के अंदर पेट्रोल जैसी तीखी गंध फैल गई थी।

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। कमरे के पीछे से कटी ग्रिल तथा पेट्रोल जैसी गंध के निशान पुलिस को मिले हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

स्वामी महेश योगी ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेज़ी से की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

एलर्ट मोड पर यूपी सरकार : सीएम योगी का आदेश-आस्था का हो सम्मान मगर अराजकता पर जीरो टॉलरेंस

Swapnil Yadav

अच्छी खबर : यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तौहफा, सीएम आज करेंगे ऑनलाइन पेंशन पोर्टल का शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

दाल कारोबारियों को पोर्टल पर देनी होगी स्टॉक की जानकारी : जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार : ब्लॉक और जनपद स्तर के लिए बनी योजना

Shweta Sharma

दो पासपोर्ट केस में पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को सात साल की सजा

Kajal Singh

राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर सहित 3 शहरों में बढ़े कोरोना मरीज : सीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!