खबरेंदेवरिया

देवरिया : दिवंगत जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों समेत 8 बदमाश घोषित, पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा

Deoria News : देवरिया पुलिस ने सदर सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह और उनके भाई सहित 8 लोगों को भगौड़ा घोषित कर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabh Chunav 2022) के दौरान इन सभी ने भाजपा समर्थकों के साथ मारपीट की थी।

पुलिस ने स्वर्गीय विधायक जन्मेजय सिंह के पुत्र नत्थू सिंह और अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पिंटू उर्फ अच्छेलाल यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप, राजू सिंह सैंथवार और धनेश यादव यादव के खिलाफ इनाम घोषित किया है।

बदमाश घोषित किया
देवरिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को गौरी बाजार क्षेत्र में इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के साथ मारपीट की थी। इसमें शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने इन सभी के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया था। विधानसभा चुनाव के बाद इन सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन इन्हें पकड़ा नहीं जा सका था। इसके बाद देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने सभी को 25-25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घोषित किया।

हार हुई
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को रोकने के लिए सपा ने सदर सीट से तीन बार के विधायक रहे दिवंगत नेता जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को चुनावी अखाड़े में उतारा था। हालांकि नतीजों में उन्हें भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी से हार का सामना करना पड़ा।

कद्दावर नेता थे
दिवंगत भाजपा नेता जन्मेजय सिंह देवरिया जनपद के बड़े नेताओं में शुमार थे। उनके निधन के बाद उनके बेटे अजय प्रताप सिंह ने भाजपा से दावेदारी के लिए टिकट मांगा था। मगर पार्टी ने उन्हें दरकिनार करते हुए सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। इससे नाराज होकर पिंटू सैंथवार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। उन्हें लगभग 19000 वोट मिले थे। उपचुनाव में डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को जीत मिली थी।

Related posts

वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए आज चल रहा विशेष अभियान : हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, भरने होंगे ये फॉर्म

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एक जुलाई को 33 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू, अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आरएमएस एकेडमी में प्रतियोगिता विजेता विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार, समन्वयक और प्रधानाचार्य ने दिया अवॉर्ड

Sunil Kumar Rai

सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक : देवरिया के दर्जनों लोग शामिल, योगी सरकार ने घर तक पहुंचाया

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम और एसपी संग सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए आदेश, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!