खबरेंदेवरिया

DEORIA : दो साल दो तिहाई निर्णय पर ब्लॉक प्रमुखों ने जतायी खुशी, प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद

Deoria News : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ लाये जाने वाले अविश्वास के लिये किये गये निर्णय दो साल दो तिहाई के लिये भाजपा ब्लॉक प्रमुखों ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर मिठाई बांट खुशी जाहिर की।

ब्लॉक प्रमुखों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (BJP Deoria President Antaryami Singh) तथा पार्टी प्रवक्ता अम्बिकेश पाण्डेय (Ambikesh Pandey) का बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। सभी ने योगी सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास को अपना मूल मंत्र मानकर काम कर रही है। गांवों के विकास का सबसे बड़ा माध्यम ब्लॉक है। ब्लॉक में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर गांवों का विकास प्रभावित होता है। इसलिये प्रदेश सरकार का यह निर्णय कि अब ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास दो वर्ष बाद तथा दो तिहाई बहुमत से ही लाया जा सकता है, से ब्लॉक में अविश्वास जैसी समस्या जल्दी नहीं आयेगी। ब्लॉक अपने काम को सुचारू रूप से करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के दो साल दो तिहाई निर्णय से ब्लॉकों के काम मे स्थायित्व आयेगा और गांवो के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान अमित सिंह बबलू, पवन गुप्ता उर्फ पिन्टू जायसवाल, रामाशीष गुप्ता, छट्ठू यादव, विन्दा कुशवाहा, उषा पासवान, अमरेश सिंह बबलू, संदीप सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, राजन सोनकर, राहुल शास्त्री, बृजेशधर दूबे, राजन मल्ल आदि रहे।

Related posts

8731 करोड़ की 2029 परियोजनाएं : बदल जाएगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने दिलाया ये भरोसा

Abhishek Kumar Rai

धनौतीराय प्रकरण : डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जताई नाराजगी, मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों की रूकेगी सम्मान निधि, जानें वजह

Rajeev Singh

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 200 करोड़ निवेश का लक्ष्य : हासिल करने के लिए जुटे उद्यमी और अधिकारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

घट रहा नदियों का जलस्तर : सीडीओ ने बाढ़ से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट, बीमारियों से बचाव के लिए सीएमओ को दी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!