उत्तर प्रदेशखबरें

‘अग्निशमन सेवा को और मजबूत करने की जरूरत,’ शहीद स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज उनके सरकारी आवास पर प्रदेश अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने पिन-फ्लैग लगाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आग से प्रदेशवासियों की सुरक्षा में अग्निशमन सेवा की बड़ी भूमिका है। इसलिए अग्निशमन सेवा को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

जागरूक किया जाए
इसके साथ यह भी जरूरी है कि अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, जिससे आग लगने की दुर्घटनाएं कम से कम हों। उन्होंने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन सेवा के संचालन का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए।

हुआ था हादसा
बताते चलें कि 14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एसएस फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाते समय मुम्बई अग्निशमन सेवा के 66 कर्मी शहीद हो गए थे।

आयोजन होता है
वीरगति को प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष पूरे देश में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस तथा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अग्नि सुरक्षा का संकल्प ‘अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं’ निर्धारित किया गया है।

Related posts

Mission Shakti 4.0 Awards : डीएम, एसपी और अलका सिंह ने अच्छा कार्य करने वाली नारी शक्ति को किया सम्मानित, जानें किसे मिला सम्मान

Shweta Sharma

गौरीबाजार सीएचसी पर शुरू हुई आंखों की सर्जरी : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया शुभारम्भ, 6 सीएचओ को दिया ये गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

ऑब्जर्वर रमाकांत पांडेय आईएएस ने परखीं देवरिया में चुनाव की तैयारियां : अफसरों संग किया दौरा, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

Agnipath Scheme : अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे पद, पढ़ाई के लिए लांच होगा कस्टमाइज्ड कोर्स, सीएम योगी ने गिनाए फायदे

Harindra Kumar Rai

अन्त्येष्टि स्थल में घोटाला : डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी से आज ही मांगी रिपोर्ट, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : मुख्य विकास अधिकारी की जांच में देवरिया में अनुपस्थित मिले 76 अधिकारी और कर्मचारी, कटेगा वेतन और हुआ यह एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!