उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : अयोध्या को राममय बनाने की कवायद तेज, साधु-संतों से मिले सीएम योगी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार, 1 अप्रैल को जनपद अयोध्या भ्रमण के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्राहलय में चैत्र रामनवमी-2022 की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की तैयारी इस प्रकार से की जाए कि मेला पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित हो और अयोध्या को विश्व मानचित्र पर लाने में सहायक बने।

उन्होंने 02 अप्रैल, 2022 से प्रारम्भ होने वाले नव सम्वत्सर की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की भागीदारी से पर्व को मनाया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मठों, मन्दिरों, धर्मशालाओं एवं धर्मार्थ से जुड़ी संस्थाओं से नगर निगम द्वारा कमर्शियल दर से गृह कर व जल कर के स्थान टोकन मनी के रूप में सहयोग लिए जाने पर विचार किया जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाकर नगर विकास विभाग से अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किये जाने के आदेश दिए।

राममय हो माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। रामनवमी के बाद भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भारत से आएंगे। इसके दृष्टिगत अयोध्या में ऐसी व्यवस्था की जाए कि श्रद्धालुआंे को प्रवेश करते ही उन्हें पूरा वातावरण राममय लगे, जिससे सभी श्रद्धालु अपने गृह जनपद एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।

सीसीटीवी लगाई जाए
उन्होंने अयोध्या परिक्षेत्र में सुरक्षा का बेहतर माॅडल बनाकर स्थायी रूप से लागू किये जाने के आदेश देते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी से आच्छादित किया जाए। साफ-सफाई, एण्टी लार्वा स्प्रे, फाॅगिंग, मोबाइल शौचालय आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो।

तेजी से काम हो
सीएम ने कहा कि चुनाव से पूर्व चल रही विकास योजनाएं यदि लम्बित हों तो उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। जिन योजनाओं की डीपीआर न बनी हो, उनकी डीपीआर बनाकर भेजी जाए। पत्रावली यदि किसी भी स्तर पर लम्बित हो, तो उन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी विकास परियोजनाओं का कार्य तेजी से शुरू कराकर निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए।

सड़कें सुधारें
उन्होंने अयोध्या की सड़कों को रामनवमी मेले से पूर्व ठीक किये जाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम मन्दिर भूमि पूजन तथा कोविड के बाद यह पहला रामनवमी मेला आयोजित हो रहा है, ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए नागरिक सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। ट्रैफिक तथा पार्किंग व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो। ट्रैफिक जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।

संकल्प लेकर करें काम
उन्होंने कहा कि विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति निरन्तर रहे। सायंकाल सरयू जी की आरती पूरी भव्यता के साथ सुनिश्चित हो। मेले के उपरान्त भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। अयोध्या को दुनिया का सबसे सुन्दरतम शहर बनाने का संकल्प लेकर कार्य करना होगा।

डीएम ने दिया प्रेजेंटेशन
मुख्यमंत्री के समक्ष रामनवमी के आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। उन्होंने सीएम को अवगत कराया कि सम्बन्धित विभागों द्वारा कार्याें को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ उपस्थित थे।

संतों से मिले
मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्री भक्तमाल के पीठाधीश्वर कौशल किशोर तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज सहित अन्य साधु-संतों से भेंट की।

Related posts

सोमवती अमावस्या के सुखद योग में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक : भगवान भोलेनाथ से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Shweta Sharma

BIG BREAKING : पीएम नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, सीएम रहेंगे मौजूद

Sunil Kumar Rai

KYC : पेंशनभोगी तुरंत कराएं अपना केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : जिले के सभी अफसरों ने जल भराव वाले गांवों का जाना हाल, दवाएं वितरित कीं, नाव की संख्या बढ़ाई गई

Sunil Kumar Rai

तैयारी : मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बदलेगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!