पूर्वांचल

युवा खेलों से जुड़ें, तभी भारत आगे बढ़ेगा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं को खेल संस्कृति अपनाने का आह्वान किया

Cm Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर नौजवान से यही उम्मीद जताई है कि वे किसी न किसी खेल से जरूर जुड़ें, क्योंकि “खेलोगे तो खिलोगे” सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कबड्डी का उदाहरण देते हुए बताया कि यह खेल न सिर्फ फुर्ती बढ़ाता है बल्कि टीमवर्क और सामूहिक भावना भी मजबूत करता है। भारत में प्राचीन काल से खेलकूद का मजबूत इतिहास रहा है और आज फिर वही चेतना समाज में तेजी से लौट रही है।

रीजनल स्टेडियम में आयोजित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज सप्तम अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को सम्मानित करते हुए सीएम ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही धर्म, कर्तव्य और जीवन के सभी साधनों की पूर्ति कर सकता है। जब व्यक्ति अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देता है, तभी निरोगी जीवन संभव होता है।

उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश ने खेलों के प्रति अभूतपूर्व बदलाव देखा है। पीएम मोदी की प्रेरणा से आज गांव-गांव में खेल और खेल संस्कृति के प्रति उत्साह बढ़ा है। इसी बदलती सोच का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ और विश्व चैंपियनशिप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि सांसद-विधायक खेल प्रतियोगिताओं से लेकर ‘खेलों इंडिया’ तक हर स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। नए सेंटर बन रहे हैं, और युवा अब खेलों को करियर और जीवन मूल्यों दोनों के रूप में अपना रहे हैं।

Related posts

Rojgar Mela : आज रोजगार मेले में मिलेगी हजारों को नौकरी, जानें आयोजन का स्थान और जरूरी योग्यता

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur News : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, पार्टी विस्तार की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway पर सफर के लिए हो जाएं तैयार : 75 प्रतिशत हुआ निर्माण, जल्द खत्म होगा इंतजार

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : राम मंदिर के गर्भ गृह में अर्पित हुआ अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल, सीएम योगी ने बताई वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

Gorakhpur Link Expressway : 91 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, चंद घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

पीएम मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात : योगी सरकार की तारीफ कर दिया ये संदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!