पूर्वांचल

रील बनाने की धुन में लापरवाही, मॉल से गिरा छह वर्षीय बच्चा

गोरखपुर के मॉल में रील बनाने में व्यस्त मां और मौसी का ध्यान हटते ही बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे गिरा; सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड के बीच ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं

Gorakhpur News: रील्स का बढ़ता क्रेज अब लोगों की दिनचर्या और जिम्मेदारियों पर असर डालने लगा है। जहां भी लोग निकलते हैं, सबसे पहले कैमरा ऑन होता है और असली काम पीछे छूट जाता है। गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित मॉल में मंगलवार रात हुई घटना भी इसी लापरवाही की एक खतरनाक मिसाल बन गई। बताया गया कि छह साल के बच्चे की मां और मौसी लगातार रील बनाने में व्यस्त थीं, और इसी दौरान उनकी नज़र कुछ पल के लिए बच्चे से हटी। तभी बच्चा अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा।

मॉल प्रशासन के मुताबिक बच्चे की मां पहले भी नीचे की मंजिल पर रील बनाने में इतनी डूबी हुई थीं कि बच्चा फर्श पर फिसल गया था। लेकिन स्थिति को संभालने के बजाय वह आगे बढ़कर तीसरी मंजिल पर पहुंच गईं और वहीं यह हादसा हो गया। बच्चे के पिता अनिकेत पांडेय ने बताया कि बच्चा अभी खतरे से बाहर है और उसके बाएं हाथ का ऑपरेशन किया जा रहा है। मॉल के जीएम और सिक्योरिटी टीम ने अस्पताल पहुंचकर परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है। इधर, हादसे के बाद बच्चे की मां साक्षी सदमे और डर में हैं।

सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। कम समय में लोकप्रियता और कमाई पाने की चाहत में युवा ही नहीं, महिलाएं भी बड़े पैमाने पर ब्लॉग और रील बनाने में जुट गई हैं। कई लोग इस दौड़ में सफल होते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अपनी जिम्मेदारियों खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को नज़रअंदाज़ कर बैठते हैं, जिसके परिणाम कभी-कभी बेहद खतरनाक साबित होते हैं।

Related posts

सीएम योगी ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ : जल्द पूर्वांचल से इस जानलेवा बीमारी का होगा सफाया

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर रेलवे स्टेशन की ये तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग : पीएम मोदी ने साझा की पिक्चर्स, देखें

Shweta Sharma

उपलब्धि : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, कहा- शिक्षा एवं स्वास्थ्य का हब बनेगा जिला

Harindra Kumar Rai

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय : सीएम योगी बोले- पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे

Sunil Kumar Rai

6 लेन होगा Gorakhpur-Lucknow Expressway : शहर को जोड़ने वाले मार्ग 4 लेन के बनेंगे, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

पूर्वांचल में प्रियंका : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में कांग्रेस ने दिखाया दम, पीएम और सीएम पर हमला बोला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!