उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महंत रामदास को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरिया सिद्धपीठ पहुंचकर दिवंगत महंत रामदास को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महंत रामदास के जीवन को सनातन और वैदिक परंपरा की सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित बताया।

Cm Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोला तहसील क्षेत्र स्थित मदरिया सिद्धपीठ में दिवंगत महंत रामदास को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महंत रामदास का स्मरण करते हुए कहा कि सनातन धर्म मानव जीवन के कल्याण और उद्धार का मार्ग है, और महंत रामदास ने अपना संपूर्ण जीवन इसी सनातन और वैदिक परंपरा की सेवा में समर्पित कर दिया।

मदरिया सिद्धपीठ के महंत रहे रामदास का हाल ही में निधन हो गया था। गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धपीठ पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंत रामदास का गोरक्षपीठ से लगभग पांच दशकों का गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है।

सीएम ने यह भी बताया कि कुछ वर्ष पूर्व मदरिया सिद्धपीठ आगमन के दौरान उन्हें महंत रामदास का सानिध्य प्राप्त होने का सौभाग्य मिला था, जो एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

Related posts

एकेटीयू : कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने एनसीआर के सम्बद्ध संस्थानों की समस्याएं सुनीं, इन कोर्स में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा

Abhishek Kumar Rai

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी : सीएम योगी की मंशा पर समाज कल्याण विभाग ने की ये पहल

Shweta Sharma

UP Election-2022 : देवरिया, पथरदेवा सहित 57 विधानसभा सीटों पर चुनाव कल, 14 हजार केंद्रों पर होगा मतदान, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

यूपी की दो विधान सभा सीटों पर होगा उपचुनाव : कार्यक्रम जारी, दांव पर आजम खान की बादशाहत

Swapnil Yadav

योगी सरकार नादरगंज में 40 एकड़ में बनाएगी आईटी हब : ब्लू प्रिंट रेडी, कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू

Sunil Kumar Rai

डॉ भीमराव अंबेडकर अखंड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!