उत्तर प्रदेशखबरें

Mathura Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 2 की हालत नाजुक, कार के उड़े परखच्चे

Mathura News : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर शनिवार सुबह एक भीषण कार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस घटना पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग हरदोई में एक शादी में शामिल होकर वापस नोएडा लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब उनकी कार सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा लौट रहे थे

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने कहा कि कार के यात्री यूपी के हरदोई जिले के थे और अपने वर्तमान निवास नोएडा लौट रहे थे। उन्होंने कहा, “शनिवार सुबह करीब 5 बजे कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार की रफ्तार तेज होने से भीषण टक्कर हुई। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।”

2 का इलाज चल रहा

मथुरा के पुलिस अधीक्षक ने बताया, “घटना में 7 लोगों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बच्चा और एक पुरुष अस्पताल में भर्ती हैं।”

गहरी संवेदना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम कार्यालय ने हिंदी में ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

परिजनों को सूचना दी गई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि शवों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

Related posts

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Sunil Kumar Rai

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में झूले से गिर कर सातवीं के छात्र की मौत : डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, जानें पूरा मामला

Rajeev Singh

डीएम ने सीएचसी पथरदेवा का किया निरीक्षण : गायब मिले कर्मचारी, बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन मिली खराब

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बुलेट की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर, दो की मौत और दो घायल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 860 फाइलेरिया मरीजों को मिली किट : रोगियों की संख्या हुई इतनी, जानें बचाव के उपाय

Rajeev Singh
error: Content is protected !!