उत्तर प्रदेश

बांग्लादेशी रोहिंग्या की तैयार होगी सूची, गोरखपुर में बनेगा डिटेंशन सेंटर

शासन के निर्देश पर गोरखपुर मंडल के सभी चार जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान के लिए नया सत्यापन अभियान शुरू होगा। वहीं, गोरखपुर में मंडलीय डिटेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा

Up News: शासन के निर्देश पर गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, और महराजगंज में अब बांग्लादेशी तथा रोहिंग्या व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस, प्रशासन, और एलआईयू की संयुक्त टीमें लगाई जाएंगी। साथ ही, गोरखपुर में मंडलीय डिटेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए कमिश्नर अनिल ढींगरा ने नगर निगम को उपयुक्त स्थान तलाशने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि पहले भी चिन्हांकन के लिए सर्वे हो चुका है और गोरखपुर में अब तक कोई नहीं मिला है, लेकिन अब नए सिरे से सत्यापन और सर्वे की तैयारी की जा रही है। नगर निगम को ऐसे स्थान की पहचान करने को कहा गया है, जिसे डिटेंशन सेंटर के रूप में विकसित किया जा सके, और जहां रहने, भोजन, तथा टॉयलेट की उचित व्यवस्था हो सके।

इसी क्रम में, लखनऊ नगर निगम में बांग्लादेशी और रोहिंग्या व्यक्तियों के पकड़े जाने के बाद, राज्य सरकार ने नगर निगम और नगर पालिका में तैनात सफाईकर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय अभिसूचना शाखा के माध्यम से उनके गृह जनपद के थानों से सत्यापन कराया जाएगा। डिटेंशन सेंटर के लिए जल्द ही स्थान चिन्हित कर लिया जाएगा, और इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Related posts

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी : सीएम योगी की मंशा पर समाज कल्याण विभाग ने की ये पहल

Shweta Sharma

UP Election 2022 : सीएम योगी ने अखिलेश यादव को बताया विभाजनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर बरसे

Satyendra Kr Vishwakarma

केजीबीवी की छात्राओं को बेहतर करियर चुनने में मदद करेगी योगी गवर्मेंट : महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जारी की गाइडलाइंस

Shweta Sharma

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai

अगस्त अंत तक अटल आवासीय विद्यालयों में पठन-पाठन की तैयारी : वर्ल्ड क्लास स्कूल में पढ़ेंगे वंचित होनहार बच्चे

Shweta Sharma

एक्शन : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया, जानें वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!