खबरेंदेवरिया

पंचायत सचिवों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध : बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, सुनवाई नहीं हुई तो करेंगे…

Deoria News : प्रांतीय नेतृत्व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश संगठन के संयुक्त तत्वाधान के आह्वान पर सोमवार को भटनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली एवं अन्य विभागों का कार्य जबरन ग्राम सचिवों से कराने के विरोध में काला फीता बांधकर सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार शाही के नेतृत्व में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

सचिव संघ ने प्रभारी बीडीओ को ज्ञापन दिया
ग्राम सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की कार्यप्रणाली के अनुकूल नहीं है और इससे फील्ड वर्क तथा पंचायत के नियमित कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्य सचिवों पर अनावश्यक भार डाल रहा है।

समिति ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 से 4 दिसंबर तक विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है। यह कदम सचिवों पर बढ़ते कार्यभार और दबाव के खिलाफ उठाया गया है।

सत्याग्रह/ आंदोलन के अगले चरण में माननीय मुख्यमंत्री को पत्रक देने का निर्णय लिया गया है। यदि सुनवाई नहीं होती है, तो अंततः सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार शाही, जयप्रकाश गोंड, जनरंजन गौतम, अजय मिश्रा, जितेंद्र कुमार यादव, दीनदयाल चौहान, शुभम कुमार गुप्ता, यशपाल चौहान, अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related posts

Weather Update : देवरिया, कुशीनगर समेत इन 29 जिलों में होगी भारी बारिश, एलर्ट जारी

Abhishek Kumar Rai

बीजेपी किसान मोर्चा प्रशिक्षण : देवरिया में जुटे पार्टी के दिग्गज, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले-तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : गर्वमेंट आईटीआई दिघवा पौटवा के निर्माण में मिली कमियां, प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

Sunil Kumar Rai

सात समुंदर पार से भारत खींच लाई ब्रांड यूपी की धमक : रोमानिया समेत कई अन्य देशों के उद्यमी पहुंचे इंटरनेशनल ट्रेड शो

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : बकरीद पर शांति के लिए 47 मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सनसनीखेज वारदात : 7 साल के मासूम को अगवा कर मांगी 30 लाख की फिरौती, फिर कर दी हत्या

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!