खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Deoria News : कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को देसही देवरिया ब्लॉक के धमऊर में 30 बेड वाले नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हवन-पूजन कर स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही, उन्होंने पिपरा धौला कदम में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 48 आशा कार्यकर्ताओं और तीन आशा संगिनियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 7.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अस्पताल आज से क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाएगा, जिससे भविष्य में जिला स्तर की सुविधाएं भी इस सीएचसी पर उपलब्ध हो सकेंगी।

कृषि मंत्री ने क्षेत्रीय जनता से संसाधनों के समुचित उपयोग की अपील करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जनता को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और सभी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि जैसे-जैसे इस सीएचसी पर ओपीडी का विस्तार होगा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में एक मेडिकल ऑफिसर, एक स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन (एलटी) और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया कि आने वाले दिनों में अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम, सभी प्रकार की जांच सुविधाएं, प्रसव केंद्र, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, कैंटीन और दवा भंडारण कक्ष सहित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा तिवारी, एसीएमओ डॉ अजय शाही, प्रभारी चिकित्साधिकारी पिपरा धौला कदम डॉ शुभलाल, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, डीएमसी विश्वनाथ मल्ल, बीपीएम अमित, बीसीपीएम अनुपम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

योगी कैबिनेट ने यूपी मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम को दी मंजूरी : जानें कैसे किसानों के लिए वरदान साबित होगी योजना

Shweta Sharma

यूपी में कृषि कुंभ 2.0 की तैयारी तेज : मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा, जानें कैसे खेती-किसानी की कायापलट करेगा आयोजन

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी से मिलीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम : देवरिया के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Sunil Kumar Rai

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव : एडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पढ़े पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

देवरिया : समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

दुःखद : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छेदी प्रसाद एडवोकेट का निधन, सांसद और कृषि मंत्री समेत सभी नेताओं ने जताया शोक

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!