खबरेंदेवरिया

सीएम योगी से मिलीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम : देवरिया के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Deoria News : विधानसभा सलेमपुर की विधायक और प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मिलकर अपने विधानसभा के विकास तथा जनहित के संदर्भ में मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 426.94 करोड़ की लागत से तैयार हुए 34,500 आवासों के लाभार्थियों को पहली किस्त के तौर पर 143 करोड़ का अमाउंट बटन दबाकर हस्तांतरित किए है। उन्होंने 478.49 करोड़ की लागत से बने 39 हजार आवासों के लाभार्थियों को चाबी बांटने के साथ गृह प्रवेश की बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने स्वयं कुछ लाभार्थियों को घर की चाबी, महिला राज मिस्त्री का सर्टिफिकेट बांटे। मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के प्रयास से उनके मंत्रालय से लाभार्थियों को आवास प्रदान किये जाने पर विधानसभा सलेमपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

खुशी जाहिर करने वालों में मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अजय दूबे वत्स, वीरेन्द्र कुशवाहा, अवधेश यादव, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, मनोज सिंह, धनन्जय चतुर्वेदी, आशुतोष तिवारी, छोटेलाल गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, मुन्नी देवी, कन्हैयालाल मिश्र आदि रहे।

Related posts

कुशीनगर : तमकुहीराज सीट पर बिगड़ेगा कांग्रेस का समीकरण! बसपा ने संजय गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

Abhishek Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने विभागों का किया दौरा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

Hanuman Jayanti 2022 : विहिप और बजरंग दल की शोभा यात्रा में झूमें हजारों लोग, महिला शक्ति ने दिखाया दम

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : जागरुकता शिविर में लोगों ने जाना जैम बनाने का तरीका, एक्सपर्ट ने किसानों को दी ये सलाह

Satyendra Kr Vishwakarma

National Unity Day 2021:सीएम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी, जानें उनके बारे में क्या बोले मुख्यमंत्री

Harindra Kumar Rai

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!