खबरेंदेवरिया

दुःखद : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छेदी प्रसाद एडवोकेट का निधन, सांसद और कृषि मंत्री समेत सभी नेताओं ने जताया शोक

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के पूर्व जिलामंत्री और वरिष्ठ नेता छेदी प्रसाद एडवोकेट का रविवार की रात 9:00 बजे अम्बेडकर नगर, भीखमपुर रोड स्थित आवास पर निधन हो गया। वह विगत कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पहुंच अंतिम दर्शन किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बरहज घाट पर हुआ।

गौरी बाजार के चरियांव खास में 1945 में एक कृषक परिवार में जन्मे छेदी प्रसाद शुरू से ही प्रतिभाशाली और मिलनसार थे। प्राथमिक शिक्षा गांव से हासिल करने के बाद सलेमपुर बभनौली अपने ननिहाल से माध्यमिक और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। उसी वक्त उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवरकर से प्रभावित होकर उस समय के आरएसएस के विभाग कार्यवाह स्व. नर्वदेश्वर सिंह के निकट सम्पर्क से संघ की शाखाओं में जाना शुरू किया।

दो बार जिला मंत्री रहे

साल 1970 में व्यवहार न्यायालय में विधि व्यवसाय से जुड़ने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे। वह भाजपा देवरिया के दो बार जिला मंत्री, दो बार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में काम किया। वे अंत समय तक भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करते रहे। वर्तमान में उनकी बहू निर्मला गौतम भाजपा की जिला मंत्री हैं।

जताया शोक

उनके निधन पर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक जयप्रकाश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, निशिरंजन तिवारी, अरुण सिंह, हेमन्त मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन मिश्रा, संजय पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, अजय सिंह, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, सतेन्द्र मणि त्रिपाठी, संतोष त्रिगुणायक, अजय दूबे, संजय सिंह, अजय शाही, गंगा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रमेश सिंह, रविन्द्र कौशल किशोर, शिवकुमार राजभर, रामाज्ञा चौहान, अरविन्द पाण्डेय, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, रामदास मिश्रा, संजय राव आदि ने शोक व्यक्त किया।

Related posts

बार काउंसिल से चीफ जस्टिस तक का सफर : न्यायमूर्ति यूयू ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, इसी महीने संभालेंगे कार्यभार

Harindra Kumar Rai

देवरिया में PWD का गजब कारनामा : बीच सड़क में खड़े पेड़ को हटाए बिना बना दिया रोड, आवाज उठी तो शुरू की हटवाने की कवायद

Satyendra Kr Vishwakarma

आरोग्य भारती ने लोगों को वितरित की औषधि : इन औषधियों का प्रयोग कर बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

Abhishek Kumar Rai

योगी राज में ‘घूंघट’ से निकलकर गांव की सूरत बदल रहीं महिला ग्राम प्रधान : 25 जिलों में महिला ग्राम प्रधानों को सिखाए गए नायाब तरीके

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : अमृत सरोवर का काम मानक मुताबिक नहीं मिलने पर दो कर्मियों पर कार्रवाई, सीडीओ ने 10 अगस्त की दी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 53 जनसेवा केंद्रों पर गिरी गाज, 5 आरोग्य मित्र की सेवा समाप्त, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!