खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया दौरा : कंट्रोल रूम का लिया जायजा, पुलिस भर्ती परीक्षा में…

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बीते दिन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2023 के दृष्टिगत महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी, नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, जैमर, बायोमेट्रिक जांच सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने परीक्षार्थियों के सुविधा को ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कंट्रोल रूम कक्ष का भी निरीक्षण किया। केन्द्रों पर उन्होंने अभ्यर्थियों के बैग रखने के स्थान,वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था आदि भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो रही है।

Related posts

ऑपरेशन कब्जा मुक्ति के पहले दिन 29 स्थलों से हटा अतिक्रमण : सभी ब्लॉक में चला अभियान

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, जेम पोर्टल से सेवा लेने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने राइस मिलर संग की बैठक : धान खरीद को लेकर दिए निर्देश, किसानों से सीधे फसल क्रय नहीं करेंगे मिल

Rajeev Singh

देवरिया : मदनपुर और लक्ष्मीपुर में शामिल होंगे ये गांव, एमएलए जय प्रकाश निषाद ने दिखाई तेजी

Sunil Kumar Rai

23 जनवरी को देवरिया में आयोजित होगी मानव श्रृंखला : डीएम ने सडक सुरक्षा माह के सफल आयोजन के लिए बनाया प्लान

Rajeev Singh

एक्शन : यूपी रेरा की टीम ने श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!