उत्तर प्रदेशखबरें

Birthday of CM Yogi : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने सीएम को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Utta Pradesh : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

सीएम के बर्थडे के मौके पर राम की नगरी अयोध्या में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। पीएम ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की नयी ऊंचाइयों को छुआ है।

5 बार सांसद रहे

गोरखपुर से पांच बार लोकसभा के सदस्य रह चुके महंत योगी आदित्यनाथ को वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से भारतीय राजनीति में योगी ने तेजी से अपनी पहचान स्थापित की है।

चुनाव लड़ा था

उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ा और पार्टी ने फिर से सत्ता में शानदार वापसी की। अपने अब तक के शासन में योगी आदित्यनाथ ने एक सख्त प्रशासक की छवि विकसित की है।

राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिलहाल गोरखपुर की यात्रा पर हैं। अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों ने अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

पीएम ने किया ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य की जनता के लिए लोक हितकारी शासन सुनिश्चित किया है। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

Related posts

जल जागरुकता संकल्प रथ को सांसद ने किया रवाना : लोगों को दिया ये संदेश

Rajeev Singh

एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन : सैकड़ों साल पुरानी डाक टिकट बनी आकर्षण

Shweta Sharma

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिड डे मील के सैंपल : देवरिया में 500 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Rajeev Singh

खेती-किसानी : सोलर पंप की दरें हुई तय, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन और पाएं अनुदान, जानें कीमतें

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ईचौना टूर्नामेंट में युवा क्रिकेट क्लब ने चकरवा को 52 रन से हराया, विजय यादव बने मैन ऑफ दी मैच

Rajeev Singh

Deoria News : आरोग्य भारती ने इस गांव में 200 लोगों का किया मुफ्त इलाज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया और भाजपा नेता रजनी पांडे ने की सराहना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!