खबरेंपूर्वांचल

दुःखद : गाजीपुर में चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, 6 की मौत, सीएम ने जताया शोक

Ghazipur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

ये है पूरा वाकया

गाजीपुर (Ghazipur) के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के चट्टी पर मंगलवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक चाय की दुकान पर बैठे लोगों के लिए मौत बनकर आया। इस हादस में अब तक 6 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है।  दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस ह्दयविदारक हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदाबाद इलाके में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आज सुबह अहिरौली चट्टी के पास सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में घुस गया।

ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की मौत गाजीपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। कई अन्य बुरी तरह जख्मी हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। ट्रक के बेकाबू होने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर ट्रक रोड से सीधे चाय की झोपड़ी में कैसे घुस गया।

स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर मुहम्मदाबाद पुलिस घटना स्थल पहुंची। स्थानीय लोगों ने एनएच-31 गाजीपुर-भरौली मार्ग को जाम कर ट्रैफिक आवागमन को प्रभावित कर दिया। पुलिस स्थिति को सामान्य करने में जुटी है।

Related posts

देवरिया : जनपद में शिक्षा की अलख जगा रहे डीएम और बीएसए, नामांकन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया बस अड्डे में बना रैनबसेरा : यात्रियों और बेघरों को मिलेगी राहत, किए गए ये इंतजाम

Sunil Kumar Rai

Gautam Buddh Nagar : डीडीआरडब्ल्यूए ने नोएडा पुलिस को गिनाईं शहर की समस्याएं, ये मांग की

Abhishek Kumar Rai

UP : लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का वेतन बढ़ाएगी योगी सरकार, सीएम ने 25 करोड़ आबादी के बारे में कही ये बात

Satyendra Kr Vishwakarma

Deepawali 2022 : जीएम एकेडमी के छात्रों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा

Shweta Sharma

Deoria News : भटनी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!