खबरेंदेवरिया

देसही देवरिया में रोजगार मेले में 79 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी : इन 6 कंपनियों ने की भर्ती

Deoria News : विकास खण्ड देसही देवरिया में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई एवं जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया के सयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख देसही, देवरिया प्रतिनिधि संजय तिवारी के कर कमलों से हुआ।

तिवारी ने युवाओं का उत्सावर्धन किया गया और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में 172 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं रोजगार मेले में उपस्थित 06 कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 79 अभ्यर्थियों का चयन किया।

इस मौके पर, खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, दिनेश दीक्षित राजकीय आईटीआई देवरिया, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रतिनिधि, जिला कौशल प्रबंधक उपेन्द्र सिंह चौहान, राजेश यादव, आलोक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रदाता रमेश यादव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

Related posts

पिपरा चंद्रभान गौ संरक्षण केंद्र में मिलीं तमाम खामियां : सीडीओ ने केयर टेकर पर की कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार ने ‘हर खेत को पानी’ योजना में सब्सिडी बढ़ाई : जानें अब किसानों को कितना करना होगा भुगतान

Harindra Kumar Rai

विकास एजेंडा रैंकिंग में देवरिया यूपी में अव्वल : इन दो अधिकारियों की बदौलत मिली उपलब्धि

Sunil Kumar Rai

अचानक विशुनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे सीडीओ : बच्चों को बांटी सामग्री, सेंटर पर मिलीं ये कमियां

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार ने सरकारी कर्मियों को दी वार्निंग : इस पोर्टल पर दें हर जानकारी, उल्लंघन हुआ तो रुकेगा प्रमोशन और…

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘नवसृजित नगर पंचायतों में किसान मोर्चा की भूमिका अहम,’ अध्यक्ष पवन मिश्र ने बताई अहमियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!