खबरेंदेवरिया

डीएम ने जिला जेल में ठंड से बचाव के इंतजामों का लिया जायजा : बंदियों को बांटा कंबल, लोगों से की ये अपील

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने जिला कारागार पहुंचकर 500 पुरुष एवं महिला बंदियों को कम्बल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने सर्दी से बचाव की अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं।

जिलाधिकारी ने गणमान्य नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों से गरीब एंव असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण करने की अपील किया है। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेल कारापाल राजकुमार, कारागार बन्दी रक्षक, कारागार पीएलवी आदि मौजूद रहे।

विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
22,23 एवं 24 जनवरी को एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में जनपद न्यायालय देवरिया में किया जायेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक दूबे ने कहा कि विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों के निस्तारण हेतु गठित समिति द्वारा सभी सम्बन्धित न्यायाधीशगणों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि आप सभी अपने न्यायालय से एनआई एक्ट की धारा 138 के वादों को आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

सचिव ने समस्त संबंधित न्यायाधिशगणों को एनआई एक्ट की धारा 138 के वादों को निस्तारित करने का भी आह्वान किया है।

Related posts

सांसद ने लोकसभा में उठाया देवरही मंदिर के विकास का मुद्दा : पर्यटन मंत्रालय से की ये बड़ी मांग

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबरः अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज जारी होगी लिस्ट, इन छात्रों की मेरिट में हुआ बदलाव, जानें वजह

Shweta Sharma

Rojgar Mela : 22 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां देंगी नौकरी, जानें योग्यता की शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

Covid-19 Vaccination : 30 लाख लोगों को रोजाना कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

यूपी : जल जीवन मिशन को सफल बनाएगा सिंगापुर, बनेगा फर्स्ट पार्टनर कंट्री, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

डीएम का सख्त आदेश : देवरिया में नहीं होगी अवैध शराब की बिक्री और तस्करी, टीमें गठित हुईं, शहर से गांव तक होगी चेकिंग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!