खबरेंदेवरिया

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स की हुई बैठक : डीएम एपी सिंह ने दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) के रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों को बरतने के लिए जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि अभी बर्ड फ्लू को लेकर किसी भी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन हमें इससे जुड़ी किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्द्र भूमि की विशेष निगरानी की जाए ,जहां पक्षियों का जमावड़ा होता है। ताकि पक्षियों में किसी भी प्रकार के फ्लू के लक्षणों की सूचना त्वरित रूप से प्रशासन को मिले और उससे बचाव आदि के कार्य शुरू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र व जलाशयों की निगरानी में वनकर्मी तथा पुलिस एवं पशुधन कर्मचारी लगातार आपसी सामंजस्य से कार्य करें। यदि कही पक्षियों की अस्वाभाविक मृत्यु होती है, तो तत्काल प्रयोगशाला में भेजकर उसकी जांच कराई जाए। पोल्ट्री फार्मों पर विशेष नजर रखें, फार्मों में मुर्गियों के बीट की सफाई कराने के लिए फार्म मालिक को प्रेरित किया जाए। सफाई कराते हुए चूना एवं दवाओं का छिड़काव भी कराएं। उन्होंने कहा कि यदि फार्म में मुर्गियां मरती हैं तो उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। जिससे आवश्यक सावधानियों को बरतते हुए आवश्यक उपाय किए जा सकें।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि इस रोग में कुक्कुटों की कलंगी नीली, आंखों से लगातार स्राव एवं दोनों पैरों से रक्त स्राव होता है। पक्षियों की अचानक बड़ी संख्या में मृत्यु होती है। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालकों व सभी व्यक्तियों का सामाजिक दायित्व है कि ऐसे किसी भी पक्षी की सूचना जिला प्रशासन को दे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, सीवीओ अरविंद कुमार वैश्य, एसीएमओ डॉ संजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सीएम योगी और ब्राह्मण भाजपा नेताओं पर पीडी तिवारी का हमला, बोले- इतिहास में नहीं मिलेगी जगह

Sunil Kumar Rai

इन वजहों से बढ़ रही किडनी मरीजों की संख्या : आरोग्य भारती ने बताए बचाव के उपाय

Swapnil Yadav

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

कार्रवाई : यूपी विधानसभा चुनाव में पकड़ा गया 42 करोड़ का हजारों किग्रा ड्रग, 90 करोड़ कैश बरामद

Sunil Kumar Rai

110 दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल : सीएसआर फंड से राह हुई आसान, डीएम ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

Lok Adalat : देवरिया में विशेष लोक अदालत में सुलझाए गए 10 वाद, जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने सफल आयोजन के लिए दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!