खबरेंदेवरिया

इन वजहों से बढ़ रही किडनी मरीजों की संख्या : आरोग्य भारती ने बताए बचाव के उपाय

Deoria News : आरोग्य भारती देवरिया के तत्वावधान में विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day 2023) के अवसर पर ग्राम सिंगही में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।

विश्व किडनी दिवस का मकसद किडनी संबंधी रोगों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना और बीमारी का निदान करना है। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप के चलते किडनी रोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

लोगों के इस पर ध्यान न देने की वजह से बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है। जिससे किडनी रोगों के वजह से मृतकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज हो जाए, तो इसके गंभीर परिणाम से बचा जा सकता है। किडनी रोगों से बचने के लिए अपने रक्तचाप और मधुमेह पर नियंत्रण रखें और अत्यधिक पेन किलर के सेवन से बचें। किडनी रोगों में आयुर्वेदिक इलाज में नीरी, पुनर्नवा मंडूर, पुनर्नवारिष्ट आदि का सेवन लाभप्रद है।

किडनी रोगों से बचने के लिए इसके विशेषज्ञ चिकित्सकों से दिखाएं। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक और नजदीकी जिला चिकित्सालय पर संपर्क करें, इधर-उधर के इलाज में न पड़ें। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती के पंकज कुमार ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत तिवारी, विनय कुमार, रामबली, अंजलि, पूनम, डॉ संजय कुमार, डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ केसी पांडेय, डॉ निहारिका तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार-2021 : सीएम योगी ने दी बधाई, पीएम मोदी का जताया आभार

Shweta Sharma

डिप्टी सीएम की बैठक : संविदा पर तत्काल चिकित्सकों की होगी भर्ती, विद्युत विभाग को दी सख्त हिदायत, पढ़ें उप मुख्यमंत्री के सभी आदेश

Sunil Kumar Rai

आरोपियों के जेल से छूटने पर अलर्ट जारी करेगा एआई : महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा, हर गतिविधि पर होगी नजर

Rajeev Singh

यूपी : संकल्प पत्र के वादों को 2 साल में पूरा करेगी योगी सरकार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे कृषि केंद्र, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : जितेंद्र प्रताप सिंह ने 66वें जिलाधिकारी का पदभार संभाला, इन पदों पर रह कर किया बेहतरीन काम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!