खबरेंदेवरिया

14 जनवरी से देवरिया में मनाया जाएगा रामोत्सव : सभी मंदिरों से बहेगी रामभक्ति की बयार, जानें क्या रहेगा खास

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि 14 से 22 जनवरी तक जनपद के प्रमुख मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन-कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्वलन, दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण, रामचरित मानस का पाठ, सुन्दरकाण्ड, नगर संकीर्तन, कलश यात्रा आदि कार्यक्रम नगर निकायों, नगर पालिका, समस्त विकास खंड क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित मंदिरों में आयोजित किये जायेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया है कि रामोत्सव का उद्देश्य रामायण में उल्लिखित भगवान श्रीराम जी के आदर्शों, मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों से आम जन मानस को इस अभियान से जोड़ा जाना है। इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन/दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण / रामचरित मानस का पाठ/सुन्दरकाण्ड आदि के कार्यकम भी आयोजित किये जाने हेतु नोडल अधिकारी अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं।

नगर निकायों / नगर पालिका में अवस्थित उक्त प्रमुख मंदिरों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार विकास खण्डों हेतु संबंधित बीडीओ को नोडल एवं एडीओ पंचायत को सहायक नोडल नामित किया गया है।

नामित अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक सुनिश्चित करायेंगे एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक दलों का चयन कर कार्यक्रम को भव्यता के साथ मूर्त रुप देंगे। उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए जनपद स्तर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), देवरिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इस अवसर पर नगर निकायों एवं विकास खण्डों में संकीर्तनों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय भजन / कीर्तन मण्डलियों को सम्मिलित करते हुए नगरों एवं विकास खण्डों में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, आशा बहुएं, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत सहायक आदि का सहयोग लिया जाएगा।

स्वच्छता का विशेष अभियान की होगी शुरुआत
जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे जनपद में स्थित सभी कार्यालयों में आगामी 14 से 21 जनवरी के मध्य स्वच्छता का विशेष अभियान की शुरुआत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि सभी कार्यालय भवनों को 22 से 26 जनवरी के बीच प्रकाशित किया जाय। उन्होंने शुभारम्भ के दिन जनपद में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने को कहा है।

Related posts

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4500 सेंटर पर तुरंत धान खरीद शुरू करने के दिए आदेश, अफसरों से मांगी ये रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय : सीएम योगी ने देखा प्रजेंटेशन, नेट जीरो एनर्जी के कंसेप्ट पर…

Sunil Kumar Rai

यूपी : 12 मार्च को लोक अदालत में सुलझाए जाएंगे मामले, इन गाइडलाइंस का होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त राजेश रावत बाहर, भाजपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने देवरिया के बांधों का लिया जायजा : इन गांवों में एफपीओ के गठन पर दिया जोर, जानें क्यों

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : एमएमटी ईंट भट्ठा मालिक और बेटों सहित कई पर केस दर्ज, प्रशासन ने 14 बच्चों को कराया मुक्त

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!