खबरेंदेवरिया

डीएम ने विधि-विधान से पूजा कर धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ : किसान को मिठाई खिला कर दिया सम्मान, की ये अपील

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को रुद्रपुर के परसा जंगल स्थित केन्द्र में धान क्रय का शुभारंभ किया। उक्त धान क्रय केंद्र पर खरीद वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान बिक्री हेतु आये प्रथम किसान कोइलगढ़हा निवासी उमाशंकर मल्ल का स्वागत जिलाधिकारी ने माला पहनाकर किया। जिलाधिकारी ने तौल प्रारंभ होने से पहले पूरे विधि विधान से पूजा भी की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। जनपद में डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के लिए 136 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष सामान्य प्रजाति के धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका नंबर 9454887185 है।

इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर किसान धान क्रय से जुड़ी किसी भी समस्या के संबन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर क्रय केंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही जब किसान धान क्रय केंद्र पर आए तो अपना आधार, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, बैंक खाता संख्या व खतौनी अवश्य लाएं। इसके अतिरिक्त जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया है, उसका होना भी आवश्यक है। इससे किसानों को अपना धान बिना किसी असुविधा के बेचने में सहूलियत होगी। उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आये हुए किसानों से धान विक्रय आदि की जानकारी प्राप्त की और कहा कि आप सब को केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो तत्काल संज्ञान में लायें।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद, क्रय केंद्र प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

बड़ी खबर : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए कोटा सिस्टम खत्म, केवीएस ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें क्या बदला है

Abhishek Kumar Rai

1 मार्च को देवरिया में युवकों की भर्ती करेगी यह कंपनी : जानें कौन कर सकेगा एप्लाई

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : कुशीनगर में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी- जब कानून का राज होता है तो…

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : अमेरिकी सीईओ ने यूपी के कोविड मैनेजमेंट को अमेरिका से बेहतर बताया, सीएम योगी की तारीफ की

Harindra Kumar Rai

विश्व हिंदू परिषद की बड़ी तैयारी : देश के एक लाख गांवों में 24 लाख हितचिंतक बनाएगा संगठन, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

डीएम की मानवीय पहल से डबडबाई असहाय पिता की आंखें : इस तरह जताया आभार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!