उत्तर प्रदेशखबरें

धान बिक्री के लिए 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन : पूर्वी यूपी में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद

Uttar Pradesh News : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ है। पूर्वी उप्र के 3,08,663 किसानों द्वारा धान बिक्री हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है तथा 2282 कृषकों से 13648 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। गतवर्ष इस अवधि में 332 किसानों से 1614 मीट्रिक टन खरीद की गई थी।

लखनऊ व अयोध्या संभाग में 20 से शुरु होगी खरीद
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार किसानों के हित में धान की आवक के दृष्टिगत पूर्वी उप्र के लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव तथा अयोध्या संभाग के जनपद सुल्तानपुर, अमेठी अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी में धान की खरीद 20 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। इसके लिए उक्त जनपदों के जिलाधिकारियों को क्रय केंद्र क्रियाशील कराते हुये किसानों से धान की खरीद प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन जनपदों में किसान 20 अक्टूबर से धान बिक्री कर सकते हैं।

गत वर्ष 1614 मीट्रिक टन हुई थी खरीद, अब तक हो चुकी 13648 मीट्रिक टन खरीद
पिछली बार सभी एजेंसियों से 1614 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक बुधवार तक 13648.46 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। 2282 किसान इससे अभी तक लाभान्वित हो चुके हैं। 730 केंद्रों पर 13640.22 मीट्रिक टन क्रमिक धान खरीद कॉमन व हाइब्रिड 8.24 मीट्रिक टन हुई है।

Related posts

Hariyali Teej 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव, मनीषा अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

Satyendra Kr Vishwakarma

NAS 2021: एनएएस 2021 में एक लाख से ज्यादा स्कूलों के 34 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा, जारी हुई रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 153 किसानों से धान क्रय : डीएम ने मिलर और केंद्र प्रभारियों को दी जिम्मेदारी, कृषकों को हुई असुविधा तो…

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा की अगुवाई में हुई दिशा की बैठक : देवरिया के सभी जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे, डीएम और एसपी बोले- मिल कर जनपद का विकास करेंगे

Abhishek Kumar Rai

आयुर्वेद और ज्योतिष के अपने प्राचीनतम ज्ञान की अनदेखी से हम पिछड़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत के बाद अब यूपी में होगा नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप : 5000 से ज्यादा एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!