उत्तर प्रदेशखबरें

खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत के बाद अब यूपी में होगा नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप : 5000 से ज्यादा एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का केंद्र बनता जा रहा है। खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत जैसी प्रतियोगताओं के आयोजन के बाद अब दूसरे नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन भी उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। नोएडा के इंडोर स्टेडियम में पांच से आठ अक्टूबर के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। योगी सरकार की खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की नीति का परिणाम है कि खेल प्रतियोगताओं का आयोजन करने वाली सरकारी और निजी क्षेत्र की संस्थाओं की पहली पसंद यूपी बन गया है।

इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एथलीट्स के साथ भारतीय सेना की टीम भी हिस्सा लेगी। चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को मिलाकर कुल पांच हजार एथलीट्स हिस्सा लेंगे, जो आठ से पचास आयु वर्ग के होंगे। वहीं इस आयोजन में 7500 से ज्यादा आगंतुकों के आने की उम्मीद है, जिसमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा दर्शक आएं इसको लेकर सरकार और आयोजकों की तरफ से सोशल मीडिया के विभिन्न टूल्स का इस्तेमाल कर जमकर ब्रांडिंग भी की जा रही है।

इस बारे में नोएडा ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्ष आयुषी केतकर ने कहा कि “इस मेगा इवेंट का स्वरूप भारत में अब तक हुए किसी भी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप से बड़ा होगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए सरकार ने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड क्लास का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों के भोजन, रुकने और प्रैक्टिस करने के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं की गई हैं। यही नहीं देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के साथ आने वाले कर्मचारियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है।”

Related posts

एसपी संकल्प शर्मा ने दिए सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के टिप्स : डीएम बोले-बेटियों के लिए कुछ असंभव नहीं

Shweta Sharma

दुबई के शेख चखेंगे पूर्वांचल के फल-फूल और पत्तों का स्वाद : यूएई भेजी गई पहली खेप, किसानों को उद्यमी बना रही यूपी सरकार

Sunil Kumar Rai

DEORIA : ओडीओपी के तहत वित्तीय सहायता के लिए 16 जून तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Election 2022 : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव! इस सीट पर करेंगे दावेदारी

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : राम मंदिर के गर्भ गृह में अर्पित हुआ अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल, सीएम योगी ने बताई वजह

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!