खबरेंदेवरिया

धर्मराज सिंह हमारे दिलों में आज भी जिन्दा हैं : सांसद रविन्दर कुशवाहा

Deoria News : लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. धर्मराज सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री हनुमान मन्दिर बारीपुर में विशाल भण्डारा का आयोजन उनके पौत्र सत्यप्रकाश सिंह के संयोजकत्व में किया गया।

सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि धर्मराज सिंह ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया था। उन्होंने देशहित में बहुत से आंदोलनों का प्रतिनिधित्व किया। आज हम उनकी सातवीं पुण्यतिथि मना रहे हैं, लेकिन हमारे दिलों में वे आज भी जिंदा है। वे कांग्रेस सरकार द्वारा लगाये गए आपातकाल के खिलाफ 22 महीने जेल में रहे।

सांसद ने कहा कि धर्मराज सिंह ने राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश एवम राजनारायण जी के नेतृत्व में कई आंदोलनों में प्रतिभाग किया। हिंदी भाषा के समर्थन में अंग्रेजी हटाओ आंदोलन के समय देवरिया में हुए आंदोलनों में उन्होंने अग्रिम भूमिका निभाई।

उक्त अवसर पर गोपाल दास जी महाराज, सन्दीप सिंह, अखिल प्रताप सिंह, शिवांश सिंह, अमित सिंह बबलू, अजय दूबे वत्स, मनमोहन सिंह, अजित सिंह, अशोक कुशवाहा, सन्तोष पटेल, राजेश शाह, सुनील यादव स्नेही आदि मौजूद रहे।

Related posts

योगी सरकार ने ‘हर खेत को पानी’ योजना में सब्सिडी बढ़ाई : जानें अब किसानों को कितना करना होगा भुगतान

Harindra Kumar Rai

DEORIA : सीडीओ ने आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की, पिछड़े ब्लॉक को नोटिस जारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : हॉट बाजार में मिलेंगे एसएचजी उत्पाद, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का लिया जायजा : तय की डेडलाइन, इन 14 प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने डीएम-एसपी संग की समीक्षा : दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों के लिए दिए आदेश, पंडाल लगाने में रखना होगा ध्यान

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने देवरिया में 17 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!