खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर BREAKING : मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, 4 अन्य अब तक फरार

Gorakhpur News : कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में फरार 6 आरोपी पुलिस वालों में से इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) ने दोनों आरोपियों को शहर के रामगढ़ताल इलाके से गिरफ्तार किया है। इन सभी छह पुलिसकर्मियों पर कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। बीते दिन ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने इनके बारे में सूचना देने वालों को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

साथ ही शासन स्तर से इनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई गई हैं। साथ ही यूपी एसटीएफ मामले में पुलिस की मदद कर रही है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया, आरोपी पुलिस वालों पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

ये हैं निलंबित आरोपी पुलिस कर्मी –

  • निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी
  • एस आई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही, जनपद बलिया
  • मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर, जनपद गाजीपुर
  • आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर
  • उपनिरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा, जनपद जौनपुर
  • उपनिरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर

उठ रहे थे सवाल

हालांकि पिछले दो हफ्ते से फरार चल रहे इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों का सुराग नहीं मिलने से लोग सवाल उठा रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए कानपुर से लेकर गोरखपुर तक की पुलिस टीमें लगी थीं। 12 से ज्यादा टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थीं। इन्हें पकड़ने के लिए एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। अब इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी के बाद अन्य के पकड़े जाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Related posts

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Harindra Kumar Rai

New GST Rates : आज से और महंगा हुआ मुंह का निवाला, आटा-चावल और दूध-दही तक पर लगेगा GST

Abhishek Kumar Rai

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : गौतमबुद्ध नगर के 40 गांवों में मत्स्य पालन के लिए दो दिन होगी तालाबों की नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

Share Market : रिलायंस और टीसीएस समेत इन 8 कंपनियों की हैसियत घटी, पिछले हफ्ते सेंसेक्स में भारी गिरावट

Abhishek Kumar Rai

बूथ को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा : प्रभारी सुनील गुप्ता ने पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!