खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया के नए सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने संभाला कार्यभार, आईआईटी और आईआईएम से की है पढ़ाई

Deoria News : जनपद के नवागत सीडीओ एवं 2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने शुक्रवार को देवरिया में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह बरेली जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। नवागत सीडीओ ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है।

इस अवसर पर सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं को जनहित में शासन की मंशानुरूप लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सीडीओ ने विकास भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का भी अवलोकन किया।

Related posts

मेरी माटी मेरा देश अभियान : देवरिया कलेक्ट्रेट में हुआ पंच प्रण शपथ कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय : सीएम योगी ने देखा प्रजेंटेशन, नेट जीरो एनर्जी के कंसेप्ट पर…

Sunil Kumar Rai

योग जीवन को सुखमय और तनाव मुक्त बनाने की सरल प्रक्रिया है : मंत्री विजय लक्ष्मी

Rajeev Singh

डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील बूथों का लिया जायजा : अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

चुनाव के दिन खुलेंगे देवरिया के सभी स्कूल और कार्यालय : सिर्फ इन्हें मिलेगा अवकाश

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों लोगों को दी सौगात, पिछली सरकारों से पूछे सवाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!