खबरेंदेवरिया

देवरिया में साफ-सफाई के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी : इन नंबरों पर भेजें फोटोज, प्रशासन लेगा एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।

पंचायत राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8090445060 जारी किया है। वहीं नगरीय क्षेत्र के नागरिक 7271809799 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इन नम्बरों पर पता, लैंडमार्क सहित गंदगी से जुड़ी तस्वीर अथवा वीडियो भेजने पर त्वरित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में सार्वजनिक मार्गों, स्थलों, नालियों, शासकीय विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी सफाई कर्मियों के द्वारा तैनाती के ग्रामों में साफ-सफाई का दायित्व निर्धारित है।

इसके बावजूद यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से जुड़ी कोई शिकायत मिलती है तो आम जनमानस 8090445060 मोबाइल नंबर पर पता, लैंडमार्क सहित तस्वीर, वीडियो भेज सकते हैं।

वही नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में सफाई से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत 7271809799 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज कराया जा सकती है।

शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले फोटो, वीडियो के साथ पता एवं लैंडमार्क भी स्पष्ट रूप से उल्लिखित होना चाहिए, जिससे सफाई कर्मियों को निर्दिष्ट स्थान पर जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय से जुड़ी किसी भी समस्या के संबंध में टोल फ्री नंबर 18001801382 तथा 1533 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन नंबरों पर दर्ज शिकायत की मॉनिटरिंग लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम द्वारा की जाती है।

Related posts

स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खानी होगी फाइलेरिया की दवा : अगले महीने चलेगा जिला स्तरीय अभियान, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria Election : निकाय चुनाव में पेज प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण, भाजपा ने तय की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम किसान निधि कैंप का किया दौरा : कहा- यूपी सरकार कृषकों के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध

Rajeev Singh

खुशखबरी : देवरिया-लखनऊ के बीच शुरू होगी नॉन स्टॉप बस सेवा, विधायक शलभ मणि करेंगे रवाना

Sunil Kumar Rai

खेलों पर 200 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष से बदलेंगी सुविधाएं

Rajeev Singh

अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगा : सीएम योगी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!