उत्तर प्रदेशखबरें

देवरिया, कुशीनगर सहित 14 जिलों में ग्राम सड़क परियोजनाओं को लेकर योगी सरकार एक्टिव : जारी हुए करोड़ों रुपये, बना ये प्लान

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में जुटी योगी सरकार ने अब प्रदेश के कोने-कोने तक लोगों को नागरिक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों में तेजी लाने की शुरुआत कर दी है।

इस क्रम में योगी सरकार ने व्यापक कार्ययोजना के अंतर्गत अब अयोध्या, आजमगढ़, चित्रकूट, देवरिया, हापुड़, जौनपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मऊ, पीलीभीत, प्रयागराज व शाहजहांपुर में ग्राम सड़क योजना संबंधी कार्यों को गति प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप इन सभी जिलों में निर्माणाधीन मार्गों पर बाधक पेड़-पौधों को हटाने के लिए योगी सरकार ने ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण को 7.84 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

पर्यावरण की मंजूरी लेकर आगे बढ़ेंगे निर्माण कार्य
सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण को निर्देशित किया गया है कि सभी निर्माण कार्यों को राज्य सरकार की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति नीति के अधीन ही पूर्ण किया जाए। इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में पर्यावरण व अन्य सर्टिफिकेशन व स्वीकृतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाए।

सभी निर्माण कार्यों की देखरेख व नियमों के पालन की जिम्मेदारी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दी गई है जो यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्माण कार्यों की पूर्ति के दौरान गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता या अन्य अनियमित्ता की गुंजाइश न रहे।

Related posts

डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे देवरिया के स्कूल : बीएसए ने किया निरीक्षण, मांगा जवाब

Rajeev Singh

देवरिया में BAMS Doctors की भरमार : मगर सिर्फ 253 रजिस्टर्ड, चिकित्सकों ने बैठक में जताई चिंता

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 7 अगस्त को आधार नंबर एकत्र करने के लिए चलेगा अभियान, सभी बीएलओ को जारी हुआ यह आदेश  

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : फोर लेन होगा देवरिया-कसया रोड, कुशीनगर पहुंचना होगा आसान, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

150 दिन में 3500 किमी का सफर : देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने लोगो और टैगलाइन जारी किया, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

Russia Ukrain War : 1000 किमी का सफर अकेले तय कर यूक्रेन से दूसरे देश पहुंचा 11 साल का बच्चा, हाथ पर लिखा था ये नंबर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!