खबरेंदेवरिया

Deoria News : राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे 6 खिलाड़ी

Deoria News : आगामी 25 में से मऊ में प्रारंभ होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर मंडल की टीम में जनपद के छह पहलवानों को शामिल किया गया है।

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि फ्री स्टाइल कैटेगरी में 51 किग्रा वर्ग में विजय यादव, 60 किग्रा वर्ग में सन्नी भारद्वाज, 71 किग्रा वर्ग में अमित यादव एवं 110 किग्रा वर्ग में आदित्य सिंह मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसी प्रकार ग्रीको रोमन स्टाइल में 51 किग्रा वर्ग में सत्यम शर्मा तथा 80 किग्रा वर्ग में अंगद यादव प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी पहलवानों को कोच की निगरानी में अभ्यास कराया जा रहा है। सब जूनियर वर्ग में 17 वर्ष से कम आयु के पहलवान शामिल होते हैं।

खेलो इंडिया के तहत दिया जा रहा पहलवानों को प्रशिक्षण
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी यशवंत सिंह द्वारा पहलवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में खेलो इंडिया कार्यक्रम एवं राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कुल 61 पहलवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के 21 महिला तथा 40 पुरुष पहलवान शामिल हैं। हाल के दिनों में कुश्ती खेल में महिलाओं की रुचि बढ़ी है।

कोच यशवंत सिंह ने बताया कि जनपद के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत दिये जा रहे प्रशिक्षण के सुखद परिणाम आने लगे हैं। नेशनल एवं स्टेट लेवल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है।

Related posts

देवरिया : 6 अगस्त को कैंप में बनेगा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र और आईडी, कृत्रिम अंग के लिए किए जाएंगे चिन्हित

Abhishek Kumar Rai

लोकार्पण : सीएम बोले- जिले के 15 लाख लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma

मल्टीपरपज़ हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम हुए आगबबूला : तत्काल टाइल्स उखड़वाने के दिए आदेश, कमेटी करेगी जांच

Sunil Kumar Rai

नोएडा : प्राधिकरण से परेशान कारोबारियों ने बैठक की, अथॉरिटी के नोटिस पर जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर 9 लाख से अधिक का जुर्माना : इन बड़े ब्रांड्स पर भी हुआ एक्शन

Rajeev Singh

देवरिया प्रशासन की तैयारी : जनपद के 10 बड़े बकाएदारों से सख्ती से होगी वसूली, हर तहसील में टॉप टेन की लिस्ट तैयार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!