खबरेंपूर्वांचल

यूपी : ‘सरकार बनने पर अफसरों को चुकाना होगा हिसाब, 6 महीने नहीं होगा ट्रांसफर,’ बोले सपा नेता, देखें Viral Video

Uttar Pradesh : मऊ सदर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि सपा सरकार बनने पर अफसरों के 6 महीने तक तबादले नहीं होंगे। उनका हिसाब किया जाएगा।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मऊ पुलिस ने सपा उम्मीदवार के खिलाफ मॉडल कोड आफ कंडक्ट के उल्लंघन की धाराओं में मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। लेकिन सपा उम्मीदवार के इस बयान से प्रदेश की अफसरशाही में खलबली मची हुई है। क्योंकि यूपी में जारी विधानसभा चुनाव-2022 में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी भी सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है।

हिसाब चुकाना होगा

3 मार्च को अपनी एक रैली के दौरान मऊ सदर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अंसारी ने कहा, “मैंने पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को कह दिया है। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद अफसरों का ट्रांसफर और पोस्टिंग 6 महीने तक नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को अपना हिसाब-किताब चुकाना होगा। उसके बाद ही उनके ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर मुहर लगेगी।”

मामला दर्ज हुआ

मऊ पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। मऊ के एसपी सुशील घूले ने बताया, “वायरल वीडियो के आधार पर हमने मऊ सदर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अंसारी के खिलाफ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसकी एक रिपोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर को भेजी गई है, ताकि वह इस पर उचित कार्रवाई करें।”

आखिरी चरण का चुनाव बाकी

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के समर्थक अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। राज्य में 6 चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। आखिरी और सातवें चरण में 7 मार्च को वोटिंग होगी।

Related posts

चार्जर ने ली जान : देवरिया में मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने सकरापार में वरासत अभियान की परखी हकीकत

Sunil Kumar Rai

देवरिया के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी : प्रशासन की पहल पर यह कंपनी खरीदेगी पराली, अब फसल अवशेष से होगी कमाई

Sunil Kumar Rai

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा : आरपीएफ ने एक महीने में 365 संदिग्धों से 322 मामले सुलझाए, यात्रियों की चोरी करोड़ों की संपत्ति बरामद

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : जिलाधिकारी ने 2 पंचायत सचिवों से 2 लाख की वसूली का दिया आदेश, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

घोटाले में व्यस्त रहती थी कांग्रेस, मोदी ने गरीबों को दिया बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!