खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम ने देवरिया में मादक और नशीले पदार्थ की विक्री को लेकर जारी की गाइडलाइंस

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्य कक्ष में एनसीओआरडी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में मादक एवं नशीले पदार्थ के प्रयोग को रोकने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री को रोकने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि निदान पोर्टल के माध्यम से ऐसे सभी लोगों की जानकारी मिल जाएगी जिनके विरुद्ध देश के किसी भी हिस्से में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। ऐसे लोगों की विशेष निगरानी की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों विशेषकर अंतराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाए। नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में इंटेलिजेंस इनपुट बढाए जाए। जिलाधिकारी ने ड्रग निरीक्षक को मेडिकल स्टोर्स की जांच करने एवं पंजीकृत चिकित्सक के मेडिकल प्रिसक्रिप्शन पर ही दवा विक्रय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कई लोग दवाओं का प्रयोग नशे के लिए कॉम्बिनेशन ड्रग्स के रूप में कर रहे हैं। प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर जन जागरूकता के संबंध में बैनर लगाया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के विरुद्ध जन जागरूकता हेतु मुख्यतः विद्यालयों एवं कॉलेजों में कार्यक्रम संचालित किया जाए। विद्यालयों में नशा मुक्ति शपथ, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, कविता आदि आयोजित कर जागरूकता फैलाई जाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, जिला आबकारी अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर रुद्रेश त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

एक्शन : देवरिया में 107 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त होगी, आरोग्य मित्रों पर भी कार्रवाई, जानें

Sunil Kumar Rai

नोएडा : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बने ‘‘थिनक्यूबेटर 2022’’ के विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

सम्मान : आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों की हुई विदाई, कुलपति ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

जन समस्याओं के निस्तारण में न हो ढिलाई : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Abhishek Kumar Rai

3 महीने से ठप बंजरिया आईटीआई का काम : नाराज जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट

Sunil Kumar Rai

सभी विधान सभा में मतदाता पंजीकरण के लिए डेडीकेटेड अधिकारी नियुक्त : डीएम का आदेश-एक भी वोटर का नाम न छूटे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!