खबरेंदेवरिया

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Deoria News : मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की अगुवाई में विकास भवन से स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

रैली में बाल विकास विभाग के कार्मिक, एनसीसी व स्काउट के छात्र, जिला विद्यालय निरीक्षक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र, पीआरडी के जवान, ग्राम विकास विभाग के कार्मिक, मनरेगा के कार्मिक, लघु सिंचाई, पशुपालन, समाज कल्याण, सहायक निबंधक सहकारिता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय व विकास भवन में स्थित समस्त कार्यालयों के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने राष्ट्र नायकों के योगदान को याद किया एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने जनपद वासियों से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराने का अनुरोध किया।

स्काउट बैंड, एनसीसी, स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति का जज़्बा दिखाया। वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारत माता की जय के नारों से शहर गुंजायमान रहा। मेरा रंग दे बसंती चोला.. ए मेरे वतन के लोगों सहित दर्जनों देशभक्तिपूर्ण गीतों ने राष्ट्रवाद की अलख जगा दी।

महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव सहित अमर शहीदों के जयकारे ने माहौल को अत्यंत प्रभावपूर्ण बना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। तिरंगा रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, बस अड्डा होते हुए स्टेडियम पहुँची, जहां लोगों को पंच प्रण दिलाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने रैली में प्रतिभाग करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने की अपील की।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय , जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

Police Smriti Diwas 2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान- पुलिसकर्मियों का भत्ता 25 फीसदी बढ़ेगा, इन्हें मिलेगा लाभ

Harindra Kumar Rai

UP Elections 2022: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी और बसपा प्रमुख मायावती ने बोला हमला

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने नए कार्यकक्ष का किया उद्घाटन : शिक्षकों को दी प्रेरणा, बीएसए ने दिलाया ये भरोसा

Pushpanjali Srivastava

2 मार्च को पथरदेवा ब्लॉक के इस गांव में होगा उपचुनाव : भारी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

Laxmi Srivastava

BIG NEWS : देवरिया के 4 ब्लॉक में कम वसूली करने वाले अधिकारियों को नोटिस, सीडीओ रवींद्र कुमार ने मांगा जवाब

Harindra Kumar Rai

Video : अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार दूसरे दिन देवरिया में बवाल, युवाओं ने सड़क और रेलवे ट्रैक बाधित किया

error: Content is protected !!