अन्यखबरें

जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थी को लिखी भावुक चिट्ठी, पढ़ें पूरा खत

New Delhi : “मकान केवल ईंट, सीमेंट से तैयार ढांचा नहीं बल्कि इससे हमारी भावनाएं, हमारी आकांक्षाएं जुड़ी होती हैं। घर की चहारदीवारी हमें सुरक्षा तो प्रदान करती ही है, साथ ही हमारे अंदर एक बेहतर कल का भरोसा और विश्वास भी जगाती है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इन शब्दों के जरिए मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुधीर कुमार जैन को पत्र लिखकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhanmantri Aawas Yojna) के तहत पक्का घर मिलने पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि अपनी छत, अपना घर पाने की खुशी अनमोल होती है।

आधार की तरह है
सुधीर को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है, “प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए आपके अपने घर का सपना साकार हुआ है। इस उपलब्धि के बाद आपके अंदर जो संतोष का भाव है, उसका आभास पत्र में आपके शब्दों से सहज ही हो जाता है। आपके परिवार के गरिमापूर्ण जीवन और दोनों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह घर एक नए आधार की तरह है।”

करोड़ों लोगों को मिला आवास
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत अब तक करोड़ों लाभार्थियों को अपना पक्का घर मिल चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेज गति से आगे बढ़ रही है। पीएम ने कहा कि सरकार जन-कल्याण की विभिन्न योजनाओं के जरिए देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के ईमानदार प्रयास कर रही है।

ऊर्जा देते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने सुधीर को लिखे पत्र में कहा है कि, उन जैसे लाभार्थियों के जीवन में आए ये यादगार पल ही उन्हें राष्ट्र की सेवा में बिना थके, बिना रुके निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा और ऊर्जा देते हैं।

पीड़ा समझते हैं
दरअसल कुछ ही समय पहले पीएम आवास योजना के तहत सुधीर को अपना खुद का पक्का घर मिला है। इसके लिए सुधीर ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया था। सुधीर ने चिट्ठी में पीएम आवास योजना को आवास विहीन गरीब परिवारों के लिए वरदान बताया था। सुधीर ने पत्र में लिखा था कि अब तक वे किराये के मकान में रह रहे थे और 6-7 बार मकान बदल चुके थे। उन्होंने बताया कि बार-बार मकान बदलने की पीड़ा क्या होती है, इसे वे भली भांति समझते हैं।

Related posts

प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलेगी पहचान : आयोजित होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, इन प्रोडक्ट्स को…

Rajeev Singh

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में लेखपाल ने रची संपत्ति हड़पने की साजिश : गलत वरासत दर्ज कर किया खेल, डीएम ने किया सस्पेंड

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं को दी सीख, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : मानकों का उल्लंघन करने वाले हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, डीएम ने दिए सख्त आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!